होम / National Flag Adoption Day : भारत की आन, बान एवं शान का प्रतीक है राष्ट्रध्वज तिरंगा : मुख्यमंत्री

National Flag Adoption Day : भारत की आन, बान एवं शान का प्रतीक है राष्ट्रध्वज तिरंगा : मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : July 22, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (National Flag Adoption Day): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि इतिहास में 22 जुलाई का दिन हर भारतीय के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रंग, रूप, वेष और भूषा से चाहे हम कितने भी अनेक हों, लेकिन तिरंगे के नीचे जब खड़े होते हैं तो हम एक हैं, भारतीय हैं।

आज उसी भारत के गौरव तिरंगे का अंगीकरण दिवस है। इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस वर्ष यह दिवस पूरे देश में और ज्यादा जोश के साथ मनाया जा रहा है। National Flag Adoption Day

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन (National Flag Adoption Day)

National Flag Adoption Day

National Flag Adoption Day

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। एकता, अखंडता एवं बलिदान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ हम सभी को मातृभूमि की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय ध्वज की यात्रा पहले औपनिवेशिक शासन से मुक्ति के संघर्ष का प्रतीक थी और आज यह एक स्वतंत्र भारत का प्रतीक है।

भारत का राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है जो न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि बाहरी दुनिया को यह संदेश भी देता है कि भारत किसी भी बाहरी उत्पीड़न का जवाब देने के लिए स्वतंत्र और सक्षम है।

सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों की छत पर तिरंगा फहराएं

National Flag

National Flag

मनोहर लाल ने कहा कि इस वर्ष जब हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं तो हम ‘हर घर तिरंगा’ आंदोलन को मजबूत करें। सभी देशवासी आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने का संकल्प लें।

तिरंगा 130 करोड़ भारतीयों की पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासी राष्ट्रीय झंडे को शान से फहराएं और इस दौरान ध्वज की संहिता का पालन करें और तिरंगे की शान में कोई कमी न आने दें। उन्होंने कहा कि तिरंगा 130 करोड़ भारतीयों की पहचान है जो देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा भी देता है। National Flag Adoption Day

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox