India News (इंडिया न्यूज), Ambala Domestic Airport, चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में आरसीएस उड़ान योजना के तहत डोमेस्टिक एयरपोर्ट (सिविल एन्कलेव) की स्थापना से आसपास के क्षेत्र में व्यवसाय व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 15 अक्टूबर को पहले नवरात्र पर डोमेस्टिक एयरपोर्ट का मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिलान्यास करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा स्टेट ब्रिज रोड एंड डेवेल्पमेंट कारपोरेशन द्वारा शिलान्यास होते ही सिविल एन्कलेव का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जोकि संभवत: 6 महीने में पूरा होगा। विज ने कहा कि जिस शहर में एयरपोर्ट होता है तो उस शहर का स्टेटस ज्यादा बढ़ जाता है और निवेशकों का ध्यान आकर्षित होता है। उन्होंने बताया कि अंबाला में रिंग रोड बन रही है और इसके साथ इंडस्ट्री एरिया को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से कारोबारी दिल्ली व मुंबई इत्यादि जगहों से प्रतिदिन अम्बाला आ-जा सकेंगे।
गृह मंत्री अनिल विज शुक्रवार को अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन के पास सिविल एन्क्लेव के 15 अक्टूबर को होने वाले शिलान्यास समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अम्बाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट को सरकार की मंजूरी मिलने से अम्बाला और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के लोग यहां आते हैं, क्योंकि अम्बाला छावनी एक जंक्शन हैं।
वहीं, हरियाणा के अलावा, हरिद्वार तक पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के इलाकों के लोगों को यहां से फ्लाइट मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपना संजोया था कि चप्पल वाला भी हवाई जहाज में जा सकता है। इस योजना के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशेष कृपा करते हुए हमें 20 एकड़ भूमि के लिए 133 करोड़ रुपए की मंजूरी दी थी और यह राशि रक्षा मंत्रालय में जमा करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की शेष प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Manohar Lal on SYL : केंद्र सरकार पंजाब में एसवाईएल निर्माण के लिए सर्वे की प्रक्रिया जल्द करे शुरू: मनोहर लाल
Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी
Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…
रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…
शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…