होम / CM Nayab Saini: हरियाणा मुख्यमंत्री आज दिल्ली दौरे पर, CM सैनी करेंगे यमुना घाट का निरिक्षण

CM Nayab Saini: हरियाणा मुख्यमंत्री आज दिल्ली दौरे पर, CM सैनी करेंगे यमुना घाट का निरिक्षण

BY: • LAST UPDATED : January 31, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज),CM Nayab Saini: इस समय हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच यमुना के मुद्दे को लेकर जंग छिड़ी हुई है। जहाँ एक तरफ दिल्ली सरकार हरियाणा पर यमुना को लेकर गंभीर आरोप लगा रही है वहीँ हरियाणा सरकार भी दिल्ली सरकार पर हमलावर है। इसी के चलते आज हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फिर दिल्ली के यमुना घाट का निरीक्षण करेंगे।

  • CM सैनी करेंगे यमुना घाट का निरिक्षण
  • केजरीवाल के लगाए आरोप पर भड़के CM सैनी

Ambala Accident: हाईवे पर मां-बेटी को ट्राले ने बुरी तरह कुचला, शादी से लौटते समय हुआ भयंकर हादसा

CM सैनी करेंगे यमुना घाट का निरिक्षण

दरअसल, कुछ दिन पहले दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने इस बात की निंदा की और आम आदमी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जबरदस्त निशाना साधा। जिसके चलते अब हरियाणा मुख्यमंत्री इसी सिलसिले में दिल्ली पहुंचेंगे और दोपहर 01 बजे दिल्ली- हरियाणा बॉर्डर के यमुना घाट का निरीक्षण करेंगे।

Haryana Weather Update: हरियाणा में आने वाला है ऐसा तूफान, बदल कर रख देगा प्रदेश का हाल, जानिए आज का अपडेट

केजरीवाल के लगाए आरोप पर भड़के CM सैनी

यमुना के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। इस दौरान हरियाणा मुख्यमंत्री ने कहा कि, केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया, उन्हें पता लगा कि इसमें ज़हर है, इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इसमें ज़हर है। केजरीवाल बताएं कि कौन सा जहर डाला गया , कितने टन जहर डाला गया। इसके अलावा CM सैनी ने कहा कि, फिर बॉर्डर पर पानी को कैसे रोका , कोई दीवार बनायी ,कहाँ बनायी अगर पानी ज़हरीला था तो उस ज़हरीले पानी से कितनी मछलियाँ मरी।

Kurukshetra News : पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, उठा लिया ये खौफनाक कदम 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT