CM Nayab Saini On Punjab Tour : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

16
CM Nayab Saini On Punjab Tour
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात
  • मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया
  • देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की करी कामना
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini On Punjab Tour : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने राधा स्वामी सत्संग ब्यास अमृतसर में भी दर्शन किए। वहां, राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिले। मुख्यमंत्री ने गोल्डन टेंपल के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में प्रसाद ग्रहण कर सेवा भी की और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुलाकात की। उनके कुशल नेतृत्व में आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहा है।

 

CM Nayab Saini On Punjab Tour
CM Nayab Saini On Punjab Tour

CM Nayab Saini On Punjab Tour : सोशल मीडिया पर दौरे की जानकारी साझा की

इस अवसर पर बाबा से विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सीएम सैनी ने अपने सोशल मीडिया पर भी इस दौरे की जानकारी साझा की और उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनके नेतृत्व में आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा कार्यों में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर बाबाजी से विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई।’ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे।