होम / Haryana Khel Gaurav Award : हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

Haryana Khel Gaurav Award : हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

BY: • LAST UPDATED : May 21, 2024

संबंधित खबरें

  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ा रहे खिलाड़ी : सीएम नायब सैनी
  • 2036 में भारत में ओलंपिक खेल करवाने की योजना

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Khel Gaurav Award : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को रोहतक में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रोहतक में भारत माता का मस्तक पूरे विश्व में ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनसे संवाद करने का सौभाग्य मिला। इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को खेलों में मिलने वाले पदकों के 50 फीसदी मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

 

Haryana Khel Gaurav Award

Haryana Khel Gaurav Award

Haryana Khel Gaurav Award : खिलाड़ियों के मेडल लाने से प्रदेश का बढ़ता है मान

हरियाणा सरकार ने युवाओं के लिए ऐसी खेल नीति बनाई है, जिससे गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में खिलाड़ी अपना कौशल दिखाकर मेडल जीत रहे हैं। खिलाड़ियों के मेडल लाने से प्रदेश का मान भी बढ़ता है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी 2036 में भारत में ओलंपिक खेल करवाने की योजना बना रहे हैं। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को और मजबूती मिलेगी। सीएम सैनी ने हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को हरियाणा खेल गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार नौकरियों के साथ-साथ 4.50 करोड़ से 6 करोड़ रुपए तक नकद पुरस्कार देती है।

 

Haryana Khel Gaurav Award

Haryana Khel Gaurav Award

खेलों को बढ़ावा दे रही हरियाणा सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। हरियाणा की खेल नीतियां देश में पहले नंबर पर है। सोनीपत में खेल यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया जा रहा है। प्रदेश सरकार खेल नीति बनाकर जीरो ग्राउंड से लेकर ओलंपिक खेलों में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का पूरा सहयोग कर रही है। खिलाड़ियों की समस्या को लेकर सरकार संवेदनशील है। चार जून को आचार संहिता खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।

इन्हें किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक निवास हुड्डा, महिला बॉक्सर एवं वर्ल्ड चैंपियन स्वीटी बूरा, द्रोणाचार्य अवार्डी रामबीर खोखर, द्रोणाचार्य अवार्डी नरेंद्र सैनी, अर्जुन अवार्डी राममेहर सिंह, अर्जुन अवार्डी दीपक पुनिया, अर्जुन अवार्डी पूजा कादियान, अर्जुन अवार्डी साक्षी पूनिया, ध्यानचंद अवार्डी मनोज कुमार, भीम अवार्डी शिवानी कटारिया, भीम अवार्डी जैयंती पाठक, भीम अवार्डी कविता गोयत, भीम अवार्डी सोनिया चहल, भीम अवार्डी निशा, रितिका हुड्डा, वंशज, निक्की, रीतिक दहिया, कोच मनदीप, दिनेश कुमार, अमनप्रीत, जगमाल नरवाल समेत कई खिलाड़ी और कोच को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : JP Nadda Karnal Road Show : जनता को तीसरी बार भी मोदी सरकार चाहिए : नड्डा

यह भी पढ़ें : Historic Sita Amman Temple In Sri Lanka : गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर की उपस्थिति में श्रीलंका में ऐतिहासिक सीता अम्मन मंदिर में संपन्न हुआ कुंभाभिषेक समारोह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
Kumari Selja ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे पर जताया शोक, कहा – 18 मौतों के बाद खुली प्रशासन की नींद, भारी भीड़ की संभावना के बावजूद उचित प्रबंधों का रहा अभाव
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT