प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Reached To Persuade Rambilas : दादा की कोई नाराजगी नहीं, उनका आशीर्वाद लेने आया हूं : नायब सिंह सैनी

  • रामबिलास शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता, उनके मार्गदर्शन में लड़ा जा रहा है विधानसभा चुनाव: सैनी
  • सतनाली स्थित फार्म हाउस पर रामबिलास शर्मा को मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Reached To Persuade Rambilas : महेंद्रगढ़ से भाजपा टिकट न मिलने से नाराज हुए भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को मनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार दोपहर बाद सतनाली स्थित उनके फार्म हाऊस पर पहुंचे। इस दौरान प्रो. रामबिलास शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया व नायब सिंह सैनी ने भी गाड़ी से उतरते ही रामबिलास शर्मा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बंद कमरे में मुख्यमंत्री व रामबिलास शर्मा के बीच करीब आधे घंटे तक बात हुई।

CM Reached To Persuade Rambilas : उनकी नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं

इस दौरान महेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी एवं कानपुर से विधायक अविनाश चौहान भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि रामबिलास शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता है तथा उनके मार्गदर्शन में ही प्रदेश में भाजपा चुनाव लड़ रही है। वे दादा का आशीर्वाद लेने आए है तथा उनकी नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं है। जिस शख्सियत ने अपनी उम्र के 55 साल पार्टी की सेवा में लगा दिए वह कैसे नाराज हो सकता है।

कार्यकर्ता अपनी नाराजगी को व्यक्त न करें

उन्होंने कहा कि दादा रामबिलास ने आश्वस्त किया है कि महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए वे घर घर तक जाकर कमल खिलाने का काम करेंगे। वहीं रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके घर आए है, हमने कार्यकर्ताओं संग उनका स्वागत किया है। इससे पहले रामबिलास शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया तथा कार्यकर्ताओं को सौंगध देते हुए कहा कि घर आए हुए का स्वागत करना हमारी परंपरा रही है, ऐसे में कार्यकर्ता अपनी नाराजगी को व्यक्त न करें तथा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके जो आदेश है उसका पालन करें। इस दौरान अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anil Vij’s Big Announcement : लोगों की मांग और अपनी सीनियरटी के दम पर “मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा’’

Ajay Chautala’s Taunt On Vij : विज के द्वारा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर अजय सिंह चौटाला का तंज 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 mins ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

20 mins ago

Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

25 लाख रुपये की डिमांड करने का आरोप छह लाख रुपये लेते पकड़े गए थे…

34 mins ago

Narwana में इनेलो को लगा तगड़ा झटका, दो बार के विधायक पिरथी नंबरदार ने छोड़ी इनेलो, भाजपा में हुए शामिल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल, बड़ौली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार…

1 hour ago

Bike Thief Gang का भंडाफोड़, चोरी की 9 बाइक व एक बाइक का इंजन बरामद

चोरी की बाइक सहित आरोपी को काबू कर निशानदेही पर नाबालिग सहित दो बाइक चोर…

1 hour ago