यह भी पढ़ें : Electricity Bill Reduction Announcement : दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का मासिक शुल्क माफ
यह भी पढ़ें : Bhupinder Singh Hooda : कांग्रेस ने हरियाणा को बनाया शिक्षा का हब, इसे साजिश के तहत बर्बाद कर रही बीजेपी : हुड्डा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini In Chandigarh : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा नेता मिला है, जो निरंतर लोगों की भलाई के लिये प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को संगीत पैलेस अम्बाला शहर में विकसित भारत-विकसित हरियाणा के तहत आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां सीएम सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 8500 रुपए खटा-खट खटा-खट देने जैसे झूठे लोकलुभावन वादे करके लोगों को धोखा दिया। कांग्रेस ने जो पाप किया है और इनकी जो भ्रष्टाचारी नीतियां हैं उनको लोग अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का सबसे ज्यादा अपमान करने वाली पार्टी भी कांग्रेस है। नायब सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि हुड्डा कांग्रेस के समय में दी गई नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि कांग्रेस के समय में दी गई नौकरियों पर कोर्ट ने क्या निर्णय लिए हैं?
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के बावजूद पूरे जोश व जुनून के साथ कार्य किया और बूथों पर डटे रहे। उन्होंने ऐसे सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तीन महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी प्रकार से कार्यकर्ताओं को काम करते हुए कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार झूठ एवं भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का लगातार काम किया है।
नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल में रिकॉर्डतोड़ विकास के कार्य हुए हैं तथा पूरे विश्व में प्रधानमंत्री मोदी की छवि एक सशक्त नेता के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितेषी हैं, जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालते ही पहला कार्य 20 हजार करोड़ रुपये की राशि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिये पूरे प्रदेश में जिला व उपमंडल स्तर पर उपायुक्त तथा एसडीएम द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रातः 9 से 11 बजे तक प्रत्येक कार्यदिवस में समाधान शिविर आयोजित कर समस्याओं का निवारण किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि विपक्ष की भ्रामक बातों के कारण स्ट्रेटजी में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत को सलाम है और वह बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने मजबूती के साथ कार्य करके देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने में अथक कार्य कर जन जन तक सरकार व भाजपा की नीतियों एवं कार्यो को पंहुचाने के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कार्यकर्ता हर घर में जाकर विधानसभा चुनाव में भी मजबूती के साथ जिला अम्बाला की चारों विधानसभा सीट भारी बहुमत से जितवाने तथा हरियाणा में भी तीसरी बार सरकार बनाने का काम करें।
हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का करनाल से विधानसभा चुनाव जितने के बाद अम्बाला में पहली बार यहां पंहुचने पर स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के मन में एक अलग छवि बनाई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वे रीढ़ की हड्डी होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से घबराकर ओच्छे हथकंडे, संविधान बदलने की बात जैसे झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 100 दिन का मिशन लेकर जिला की चारों विधानसभा सीट जीतने के लिये अभी से जुट जाएं और विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देते हुए कहा कि 17 जून को प्रातः 9ः30 बजे पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि केन्द्र में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली है। इसी प्रकार हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिये कार्यकर्ता काम करें। भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन मंत्री असीम गोयल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए अम्बाला की धरती पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी ने एक छोटे से कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते हुए पार्टी में विभिन्न पदों से होते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…