प्रदेश की बड़ी खबरें

चीन दुनिया में  तबाही मचाना  चाहता है – इंद्रेश कुमार

कैथल/जोगिंदर कुंडू

राष्ट्रीय स्वयं सेवक  संघ के अखिल  भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इन्द्रेश कुमार ने कहा कि चीन ने अपना इरादा साफ कर दिया है कि वह दुनिया  में तबाही मचाना  चाहता है। चीन ने जैविक हथियार तैयार करके इसका प्रमाण भी दे दिया है। इसमें ना तो चीन की और ना ही किसी अन्य देश की खुशहाली है। इस आर्थिक मंदी में वो विश्व पर मार्किट पर कब्ज़ा  करना चाहता है। चीन दुनिया में बड़ा तानाशाह बनने का सपना देख रहा है। इन्द्रेश कुमार कैथल में हरियाणा वन विभाग के  पूर्व चेयरमैन अरूण सर्राफ  के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ऐसे में देश की जनता से एक ही अपील है कि व्यापारी चीनी माल बेचे नहीं और ग्राहक चीनी माल खरीदें नहीं। हम इस आंदोलन को लांच  कर रहे हैं। आर्थिक तौर पर भी चीन की कमर तोड़कर उसे हराया जा सकता है। इंद्रेश ने कहा कि अगर हम आर्थिक तौर पर चीन की कमर तोड़ेंगे तो तो पाकिस्तान की दादागिरी  भी कम होगी। उन्होंने कहा कि भारतीयों को चाहिए कि वो अपना माल बेचे, अपना माल खरीदे और अपने ही माल का प्रचार प्रसार करें। उन्होंने कहा कि चीन के बहकावे में आकर नेपाल भी भारत को आंखे  दिखा रहा है जबकि नेपाल के साथ भारत के रिश्ते बहुत अच्छे हैं। नेपाल के साथ भारत के धार्मिक,ऐतिहासिक , भागौलिक व सांस्कृतिक रिश्ते हैं। भारत में 70 लाख नेपाली रहते हैं। उन्हें भारत की फौज  भी नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि 6 हजार करोड़ प्रति वर्ष पेंशन के रूप में नेपाल में रहने वाले उन नेपालियों और गोरखाओं को मिलता है जिन्होंने भारत की सेना में भारत माता की जय और बंदे मातरम  के स्वर बोले हैं। इतना सब होने के बाद भी अगर हमारा सेना चीफ  वहां जाए तो उनकी सेवा सेल्यूट करती है और अगर उनका सेना चीफ  यहां आए तो हमारी सेना भी सेल्यूट करती है।

इंद्रेश कुमार ने कहा कि चीन की अधिनायकवादी नीति की सीधी चोट भारत पर है और यह केवल भारत पर ही नहीं आसपास भी फैलेगी। उसने मुस्लिम सूबा  सिकांग को हड़पा, 12 लाख लोगों का कतल  करके तिब्बत हड़पा, तायबान और हांगकांग  पर उसकी गिद्द  दृष्टि है और हिमाचल में आकर घुसकर   बैठा है। कुछ अन्य इलाकों में भी उसकी सेनाये  बैठी हैं। चीन नेपाल को इतने आर्थिक दबाव में ले आया है कि नेपाल ने चीन की बजाय भारत के खिलाफ दो बुनियाद प्रस्ताव पास कर दिए हैं जिसका कोई महत्व नहीं है। इसी प्रकार वो पाकिस्तान को भी उकसा  रहा हैं। ऐसी परिस्थितियों में नेपाल में तो चीन के खिलाफ प्रदर्शन होने भी शुरू हो गए हैं। इसी प्रकार पाकिस्तान के कुछ सांसदों व पत्रकारों ने भी चीन के खिलाफ लिखना शुरू कर दिया है। इंद्रेश ने चीन  के साथ हुई झड़प पर बोलते हुए कहा कि चीन ने यह तो प्रमाणित  कर दिया कि वो सीमा पर शांति नहीं रखेगा, पड़ोसियो को भारत के साथ सद्भावना से नहीं रहने देगा। चीन के इस प्रकार से व्यवहार से इस बात के आसार कम होते जा रहे हैं। इन्द्रेश कुमार ने कहा कि भारत मां के लिए लड़ना हमारे लिए स्वर्ग  का रास्ता है।

Rajan.Agrawal@itvnetwork.com

Share
Published by
Rajan.Agrawal@itvnetwork.com

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

4 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

22 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

42 mins ago