होम / Chitra’s Taunt on Opposition : भाजपा ने प्रदेश में बढ़ाया बेरोजगारी और भ्रष्टाचारी का ग्राफ

Chitra’s Taunt on Opposition : भाजपा ने प्रदेश में बढ़ाया बेरोजगारी और भ्रष्टाचारी का ग्राफ

• LAST UPDATED : September 3, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Chitra’s Taunt on Opposition): उत्तरी हरियाणा की संयोजक आप नेत्री चित्रा सरवारा (Chitra Sarwara) ने अंबाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि हमें भ्रष्टाचारी और बेरोजगारी के गढ़ भेदने हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि 2024 के चुनाव में हरियाणा में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बेरोजगारी और भ्रष्टाचारी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।

चित्रा ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक मॉडल विश्वभर में पेश किया है, लेकिन भाजपा उसे दबाने में जुटी है। उन्होंने इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह भी कहा कि केजरीवाल हरियाणा के आदमपुर से 8 सितंबर को मेक इंडिया नंबर वन कैंपेन शुरू करेंगे जिसको लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं। रैली पार्टी के झंडे के नीचे नहीं, तिरंगा के नीचे आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस पर भी कसे तंज

वहीं चित्रा ने कांग्रेस पार्टी को भी घेरा है और कहा कि यह पार्टी भी आज एक हाशिए पर आकर चुकी है। कुरीतियां-कुनीतियां कांग्रेस पार्टी में बहुत सालों से सिस्टम में आ गई थी। आज भी हर वर्ग कांग्रेस को कोसता नजर आता है।

भाजपा बताए CBI रेड में क्या मिला

चित्रा ने कहा कि बड़ी दुख की बात है कि मनीष सिसोदिया के घर CBI की रेड की गई लेकिल भाजपा एक बार भी यह नहीं बता पाई कि जांच में यह मिला। ईडी ने लॉकर, दस्तावेज तकिए व गद्दे सब खंगाले, लेकिन मिला क्या? वहीं सरवारा ने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि हरियाणा में शिक्षा का गला घोंटा जा रहा है।

आप जिप चुनाव सिंबल पर लड़ेगी

चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिला परिषद का चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी। पार्टी का एक ही एजेंडा है भ्रष्टाचार मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा।

यह भी पढ़ें : Sonali Murder Case Updates : पीए सुधीर ने ही की थी हत्या!, सामने आई जानकारी

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat के कमरे से लॉकर तो मिला लेकिन पासवर्ड नहीं

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox