प्रदेश की बड़ी खबरें

Clashes During Voting : प्रदेश के कई जिलों में हुई झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, कई जगह माहौल बना संवेदनशील

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Clashes During Voting : पूरे प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव हो रहे हैं,जिसको लेकर सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी में जुटे हैं। इस दौरान ये भी जानकारी सामने आ रही है कि प्रदेश के कई जिलों में झड़प हुई हैँ। इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे भी चले। इस कारण कई जगह माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

Clashes During Voting : नूंह में इन प्रत्याशियों के बीच पथराव

नूंह की बात करें तो यहां पथराव हुआ। जी हां, नूंह पुन्हाना विधानसभा के खुवाजली कला और गुलालता में पत्थर चले हैं। पुन्हाना विधानसभा के गांव खुवाजली कला में मतदान के दौरान दो पार्टियों के समर्थकों की आपस में झड़प हुई। झगड़े में लोगों ने अपनी छत पर चढ़कर पत्थर तक फेंके। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। यह झगड़ा विधानसभा के गांव गुलालता में मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इलियास और निर्दलीय प्रत्याशी रहीशा खान के समर्थकों हुआ। उधर हिसार में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हुई।

फतेहाबाद के इन बूथ पर भी जमकर हंगामा

इसी तरह फतेहाबाद की बात करें तो यहां के बूथ नम्बर 23 और 25 पर जमकर हंगामा हुआ। एक पूर्व पार्षद प्रतिनिधि पर पैसे देकर वोट खरीदने का आरोप लगा। बूथ के नज़दीक राजनैतिक दलों ने जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना मिलते ही
पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची, पूर्व पार्षद के पति को थाने ले गई। पूर्व पार्षद के पति द्वारा एक व्यक्ति को पैसे देने का वीडियो भी वॉयरल हो रहा है। इसके अलावा विनेश की सीट पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत भी आई है।

Haryana Assembly 2024: हरियाणा में मतदान के बाद आज जारी होंगे एग्जिट पोल, 8 अक्टूबर को सामने आएंगे नतीजे

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ashok Tanwar: “कांग्रेस को बड़ी सफलता…” कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा

Ashok Tanwar: "कांग्रेस को बड़ी सफलता..." कांग्रेस नेता अशोक तंवर का बड़ा दावा Ashok Tanwar:…

2 hours ago

Manu Bhaker: वोटिंग के बीच मनु भाकर ने हरियाणा की जनता से की क्या अपील, यहां देखें

Manu Bhaker: वोटिंग के बीच मनु भाकर ने हरियाणा की जनता से की क्या अपील,…

2 hours ago

Wrestler Sangeeta Phogat : मुझे खुशी कि मैंने अपना वोट ….; ये बोलीं पहलवान संगीता फोगाट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Wrestler Sangeeta Phogat : पूरे प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव…

2 hours ago

Rao Inderjit Singh: आखिर किस समय बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया खुलासा

Rao Inderjit Singh: आखिर किस समय बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने…

2 hours ago

Ambala Election Voting : इन पोलिंग बूथों के निकट लगें टेंट हटवाए, जमकर हुआ विवाद

अंबाला में मतदान केंद्र के दौ सौ मीटर दायरे में लगे टेंट मजिस्ट्रेट ने हटाए…

3 hours ago