इंडिया न्यूज, Haryana (Student Suicide) : यमुनानगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जी हां यहां जगाधरी में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे (11) ने रात को घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक बलजीत कुमार ने केवल इसलिए सुसाइड कर लिया कि उसकी दादी ने पढ़ाई के लिए टोका था।
जानकारी सामने आई है कि जगाधरी के केशव नगर में बृजेश का 11 साल का बेटा बलजीत कक्षा चौथी में पढ़ता था और वह ट्यूशन से लौट कर आया और आते ही घर में खेलने लगा। इस बीच उसकी दादी ने उसे पढ़ाई के लिए कहा तो इस छोटी सी बात से बलजीत इतना खफा हुआ कि उसने अपने पायजामे के नाड़े से आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिवार के लोगों ने उसे लटका देखा तो सबके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। इलाके में इस छोटे बच्चे के सुसाइड से हड़कंप मचा हुआ है।
बुड़िया गेट पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे और बच्चे के शव को मौके से उतारा ओर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने यह भी जानकारी दी की मौके पर ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस को मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें : India-Pakistan Border Smuggling : अमृतसर सरहद पर जवानों ने ड्रोन को खदेड़ा, 21 करोड़ की हेरोइन जब्त
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…