होम / 9th Class Student Gave Birth To A Baby Girl : यमुनानगर में कक्षा नौवीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

9th Class Student Gave Birth To A Baby Girl : यमुनानगर में कक्षा नौवीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

• LAST UPDATED : May 27, 2024
India News Haryana (इंडिया न्यूज), 9th Class Student Gave Birth To A Baby Girl : यमुनानगर कॉलोनी में रहने वाली कक्षा 9वीं की 14 वर्षीय छात्रा ने सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। रविवार को जब उसके पेट में दर्द हुआ तो नाबालिग लड़की की मां उसे सिविल अस्पताल लेकर गई। बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर मामले का खुलासा हुआ। कुछ देर बाद उसकी बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। पीड़िता की मां बताया कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने उसकी बेटी से दोस्ती कर घर पर आकर उसके साथ संबंध बनाए थे। जिससे वह गर्भवती हुई। पुलिस ने आरोपी युवक पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

9th Class Student Gave Birth To A Baby Girl : उसे लगा कि उसके पेट में है रसोली

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की दिल का दौरा पड़ने से वर्ष 2020 में मौत हो गई थी। वह मेहनत मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसकी 14 वर्षीय बेटी के शहर के निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार को अचानक उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ। उसे लगा कि उसके पेट में रसोली है, इसलिए वह उसे लेकर सिविल अस्पताल में गई। जहां पर अल्ट्रासाउंड करने पर डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है और उसकी लड़की की आज ही डिलीवरी करनी पड़ेगी। इसके बाद उसकी बेटी ने बच्ची को जन्म दिया।

नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया

जब उसने अपनी लड़की से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश ने उससे दोस्ती की थी। आपके काम पर जाने के बाद आरोपी मुद्रीश घर पर आता था और उसके साथ गलत काम करता था। मना करने पर उसे धमकी देता था। महिला का आरोप है कि आरोपी मुद्रीश ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ शहर पुलिस में शिकायत दी। वहीं इस बारे शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। किशोरी व बच्ची अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox