होम / Haryana Clerk Strike : प्रदेश में क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल जारी, रजिस्ट्रियों का काम ठप पड़ा

Haryana Clerk Strike : प्रदेश में क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल जारी, रजिस्ट्रियों का काम ठप पड़ा

• LAST UPDATED : July 26, 2023
  • हर साल होती हैं 8 लाख रजिस्ट्रियां

India News (इंडिया न्यूज़), Haryana Clerk Strike, चंडीगढ़ : प्रदेश में 5 जुलाई से क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल चल रही है और आज हड़ताल काे 22 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। हड़ताल के कारण 105 तहसीलों और सब तहसीलों में रजिस्ट्रियों का काम बंद है।

इस कारणा अब तक हरियाणा को 250 करोड़ रुपए का नुकसान भी हो चुका है। मालूम रहे कि क्लर्क एसोसिएशन की 35400 ग्रेड-पे की मांग है। इस मांग पर 13 जुलाई और 21 जुलाई को 2 दौर की सरकार से बातचीत हो चुकी है और अब आज तीसरे दौर की बैठक होगी। अगर बैठक सकारात्मक रही तो ठीक वर्ना हड़तार पहले की तरह जारी रहेगी जिसकी सारी जिम्मेदार सरकार ही होगी।

आपको यह भी बता दें कि क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में लगभग 55 हजार रजिस्ट्रियों का काम रूका ठप पड़ा है। राज्य में हर साल करीब 8 लाख रजिस्ट्रियां की जाती हैं जिससे प्रदेश सरकार को 11 हजार करोड़ रुपए की आय होती है।

ये बोले लिपिक एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत

​​​​​​​वहीं क्लर्कों की हड़ताल के कारण राज्य में लगभग एक लाख 20 हजार लाइसेंस जैसे कागजात नहीं बन पा रहे। अन्य विभागों में इस कारण परेशानी आ रही है। लिपिक एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत ने कहा कि लिपिक केवल अपनी 35,400 सैलरी की मांग पूरी करवाना चाहते हैं। इसके लिए उनके पास पूरे तथ्य हैं। बुधवार को होने वाली बैठक में यह तथ्य रखे जाएंगे। सचिवालय में दोपहर को यह बैठक होगी।

यह भी पढ़ें : CM on Replanting Paddy : धान की दोबारा रोपाई करने वाले किसानों को भी मिलेगा मुआवजा : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Big Accident in Bahadurgarh : केएमपी पर कार को कैंटर ने मारी टक्कर, परिवार के 4 सदस्यों की मौत

यह भी पढ़ें : ED Raid on Congress MLA House : समालखा कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के आवास पर छापा

यह भी पढ़ें : Air Hostess Suicide Case : गोपाल कांडा बरी, राजनीतिक करियर बचा

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox