प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Farmer Friendly Decision : किसानों को राहत, ट्यूबवेलों के लिए बिजली सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव

India News (इंडिया न्यूज), CM Farmer Friendly Decision, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकार ने रात के समय में अपने खेतों में सिंचाई करने वाले किसान भाईयों को बड़ी राहत देते हुए ट्यूबवेलों के लिए बिजली सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव किया है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग ने कुल 19 सर्कलों के 2 ग्रुप बनाए हैं। इनमें से 7 सर्कल नामतः करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत और जींद में बिजली प्रातःकाल 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेगी। शेष सभी सर्कलों में प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 6 बजे बिजली मिलेगी।

बिजली आपूर्ति का यह शेड्यूल 31 जनवरी तक रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आपूर्ति का यह शेड्यूल आज से शुरू हो गया है और 31 जनवरी तक जारी रहेगा। 31 जनवरी के बाद इसकी पुनः समीक्षा की जाएगी और यदि आवश्यकता हुई तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा। इस निर्णय से किसानों की कठिनाई कम होगी और वे दिन के समय में अपने खेतों को सिंचित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Arvind Kejriwal लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के आकलन के लिए गोवा जाएंगे

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Illegal Colonies: बुलडोजर का बड़ा एक्शन, 7 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Illegal Colonies: गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

6 mins ago

Stubble Burning: सरकार की सख्ती के बाद घटे पराली जलाने के मामले, इस क्षेत्र में किसानों पर हुए नए FIR

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा…

14 mins ago

Resolution Camp: समाधान शिविर में नहीं किया सही से काम, गुरुग्राम में अधिकारियों की लापरवाही पर उठाया गया बड़ा कदम

हरियाणा में नायब सरकार की तरफ से लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए…

15 mins ago

CM Saini: ‘पराली न जलाने पर किसानों को दे रही…’, CM सैनी का पराली जलाने पर बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा…

2 hours ago