सीएम ने दी निगम व दोनों पालिकाओं को 155 करोड़ की सौगात, अब बढ़ेगी तेजी से शहर के विकास की रफ्तार

प्रभजीत सिंह लक्की, Yamunanagar News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित हरियाणा प्रगति रैली में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी, रादौर नगर पालिका और साढौरा नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए 155 करोड़ रुपये की सौगात दी है। 155 करोड़ रुपये की सौगात मिलने से ट्विनसिटी, रादौर व साढौरा में विकास की रफ्तार बढ़ेगी।

600 ऑटो के काफिले के साथ खुद ऑटो चलाकर प्रगति रैली में पहुंचे मेयर

मेयर मदन चौहान ने शहर के विकास के लिए करोड़ों की सौगात देने पर मुख्यमंत्री को आभार जताया है। इससे पूर्व मेयर मदन चौहान खुद ऑटो चलाकर लगभग 600 ऑटो के काफिले के साथ रैली स्थल तक पहुंचे। इससे पूर्व शहर के हर वार्ड से सैकड़ों की संख्या में ऑटो में सवार होकर मेयर हाउस पहुंचे।
मेयर हाउस में सभी नागरिकों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। यहां से फूलों से सजे ऑटो को मेयर मदन चौहान ने खुद चलाया। उनके पीछे सैकड़ों ऑटो का काफिला मेयर हाउस से रैली स्थल की ओर रवाना हुआ। नेहरू पार्क, प्यारा चौक, मधु चौक, कन्हैया साहिब चौक से होते हुए मेयर मदन चौहान का काफिला रैली स्थल पर पहुंचा।

करोड़ों की सौगात देने पर मेयर ने सीएम का जताया आभार

यहां पहुंचकर मेयर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वागत किया और नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी, रादौर नगर पालिका व साढौरा नगर पालिका को विकास के लिए 155 करोड़ की सौगात देने पर आभार जताया। मेयर मदन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शहर के विकास के लिए जो सौगात दी है, उनके लिए वे उनका आभार जताते है और धन्यवाद करते है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की सौगात मिलने से शहर में हो रहे विकास कार्यों में तीव्रता आएगी।
जो कार्य फंड के कारण रुके हुए थे, उन्हें जल्द शुरू किया जाएगा। शहर के हर वार्ड में पानी की निकासी, पक्की गलियां व अन्य विकास कार्य किए जाएंगे।
Connect With Us : Twitter Facebook
Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

2 hours ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

2 hours ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

3 hours ago