New Year 2023 : मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

  • यह वर्ष सभी के लिए सुख और समृद्धि लेकर आए
  • वर्ष 2023 को अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मनाने का लिया संकल्प 
  • वर्ष 2023- मिलेट्स ईयर में हरियाणा सरकार भी मोटा अनाज के उपयोग को देगी बढ़ावा 

इंडिया न्यूज, Haryana (New Year 2023) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने नव वर्ष 2023 के शुभ आगमन पर प्रदेश व देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह वर्ष सभी के लिए सुख और समृद्धि लेकर आए। सभी निरोगी व स्वस्थ रहें और प्रदेश और देश की उन्नति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देते रहें।

हरियाणा सरकार प्रदेश में सुशासन लाने के अपने प्रयास में सफल हुई

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में सुशासन लाने के अपने प्रयास में सफल हुई है और आगे भी इसी प्रकार यह प्रयास जारी रहेंगे। हरियाणा की पहचान आज देश के विकसित राज्यों में होने लगी है और इसका कारण सरकार की नीतियों के साथ-साथ प्रत्येक हरियाणवी की मेहनत और अथाह परिश्रम भी है। हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मंत्र पर चलते हुए प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित किया है, जिसके फलस्वरूप आज समाज का प्रत्येक वर्ग हमारी नीतियों के साथ खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन के अनुरूप समाज में किसी कारणवश जो वर्ग पिछड़ गए हैं, उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए वर्ष 2022 को अंत्योदय उत्थान वर्ष के रूप में मनाने का जो संकल्प लिया था, उसे इसी वर्ष में पूरा किया है। हमारी सरकार ने अंत्योदय उत्थान के तहत ही नागरिकों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करते हुए 5 एस शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें : Baba Banda Singh Bahadur Memorial Site : लोहगढ़ को मिलेगा नया स्वरूप, ऐतिहासिक धरोहर को पुनर्जीवित करेगी मनोहर सरकार

वर्ष 2023 होगा अंत्योदय अरोग्य वर्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंत्योदय उत्थान के अपने प्रयासों की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2023 को प्रदेश सरकार ने अंत्योदय आरोग्य वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और गरीब व्यक्ति को इलाज के लिए किसी प्रकार की कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसी विज़न के साथ राज्य सरकार ने निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत पहले चरण में प्रदेश के अंत्योदय परिवारों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

वर्ष 2023 को मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जाएगा

मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2023 एक अन्य मामले में भी बहुत विचारणीय बनने जा रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर चलते हुए प्रदेश में मोटा अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, तो इसकी खेती को भी प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज शरीर को पोषण देने और रोगों से ठीक करने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं। इनमें बड़ी मात्रा में फाइबर, खनिज और प्रोटीन होता है, इसलिए भोजन में मोटा अनाज अवश्य शामिल करना चाहिए और इस प्रकार यह ‘आहार ही औषधि’ का काम करेगा।

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Forecast : प्रदेश में 1 जनवरी से होगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

8 hours ago