होम / CM Gharaunda New Grain Market Visit : किसानों को लस्टर लोस में देंगे छूट : मनोहर लाल

CM Gharaunda New Grain Market Visit : किसानों को लस्टर लोस में देंगे छूट : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : April 11, 2023
इशिका ठाकुर, Haryana : मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने करनाल की घरौंडा अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात की वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। मंडी की कई ढेरियों पर गया हूं। इसमें लस्टर लोस हुआ है। किसानों से बातचीत हुई है, 20 प्रतिशत नुकसान हुआ है लेकिन किसानों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सीएम मनोहरलाल ने कहा कि लस्टर लोस में छूट देंगे।

खरीद एजेंसियों को दिए गए हैं विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीद एजेंसियों को निर्देश दे चुके हैं कि लिफ्टिंग में समस्या नहीं आनी चाहिए। नमी ज्यादा नहीं होनी चाहिए। नमी ज्यादा होने पर अनाज खराब हो सकता है। अनाज की गुणवत्ता बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।बेमौसमी बारिश के कारण फसलों काे नुकसान हुआ है तथा मंडियों में भी गेहूं लेट हुई है।
    उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं की आवक 25 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन बारिश के कारण इसमें देरी हुई। उन्होंने कहा कि बारशि के कारण 10 से 20 प्रतिशत फसलों का नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार द्वारा स्पेशल गिरदावरी भी करवाई गई है ताकि मंडियों में गेहूं की आवक से भी हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के कारण गेहूं में नमी को लेकर उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से भी बात की है।

विपक्ष का काम ही है कुछ न कुछ कमियां निकालना

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का घरौंडा मंडी के दौरे के दौरान लस्टर लोस की समस्या के सवाल पर सीएम ने कहा कि विपक्ष का काम है कुछ न कुछ कमियां निकालना। लस्टर लोस की समस्या मैंने भी मानी है और उन्होंने भी मानी है। डीसी को बोलकर सभी गांवों के पोर्टल खुलवा दिए हैं। लस्टर लोस की छूट मिलने के बाद ही किसानों को पेमेंट जारी की जाएगी। वहीं कई देर तक सीएम मनोहर लाल करनाल के घरौंडा में अनाज मंडी में रहे, साथ ही साथ उन्होंने 30 मिनट तक अधिकारियों के साथ भी मीटिंग की। मुख्यमंत्री के इस दौरे से अधिकारी सकते में आ गए थे। इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहे।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT