होम / CM Attacks Congress : कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत तय है: सीएम मनोहर लाल

CM Attacks Congress : कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार का अंत तय है: सीएम मनोहर लाल

• LAST UPDATED : November 17, 2023

India News (इंडिया न्यूज), CM Attacks Congress, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा करते हुए कहा है कि इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। कुर्सी छिनने के डर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की नींद उड़ गई है। आम नागरिक का भारतीय जनता पार्टी के प्रति उत्साह सडकों पर नजर आ रहा है।
हनुमानगढ़ विधानसभा सीट तो भाजपा जीतेगी ही हनुमानगढ़ जिले की अन्य अधिकतर सीटों पर भी भाजपा का कब्जा होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमित सहू के समर्थन में गुरुवार को हनुमानगढ जिला मुख्यालय पर टाउन शहर में निकाले गए रोड शो में शामिल हुए भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केन्द्र व हरियाणा में भाजपा की सरकार है। अब निश्चित रूप से राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।

जब सब इलाके में एक विचार के लोग होते हैं तो वे परस्पर एक-दूसरे की कठिनाइयों को समझते हैं। वे उस कठिनाई को दूर करने का रास्ता निकालते हैं। उसी तरह हरियाणा की तर्ज पर राजस्थान की कानून व्यवस्था, नशा, सिंचाई पानी की समस्या दूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मंडियों की तरह राजस्थान में भी व्यवस्थाएं बनेंगी। किसान को अपनी कृषि उपज को दूसरे राज्यों में बेचने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

हरियाणा की ही तर्ज पर सीधे किसान के खाते में भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 14 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। जबकि राजस्थान में 2 या 3 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती हैं। राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनाने के बाद हरियाणा की तरह अन्य फसलों की भी एमएसपी पर खरीद की जाएगी। राजस्थान की भी आर्थिक स्थिति और मजबूत करने के लिए नए-नए काम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Stubble Burning : प्रदेश के 3 जिलों में पराली जलाने के 50% से ज्यादा मामले, फतेहाबाद सबसे आगे

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा
Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?
Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा
Arvind Kejriwal Haryana Road Show LIVE : मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा, तुम किसी को भी तोड़ सकते हो लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox