होम / CM Press Conference : मनोहर लाल ने की कई अहम मुद्दों पर चर्चा

CM Press Conference : मनोहर लाल ने की कई अहम मुद्दों पर चर्चा

• LAST UPDATED : November 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Extramarital Affiar, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह कॉन्फ्रेंस हरियाणा निवास में की। इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकार अंतोदय के नियम पर काम कर रही है। सफाई कर्मचारियों के लिए स्कीम लागू की गई। इसके अतिरिक्त सीएम ने यह भी कहा कि हर वर्ग के विकास के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं, जैसे :- सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी, स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च सर्वश्रेष्ठ वालों को राशि मिलेगी, नगर पालिका नगर निगम और नगर परिषद वालों को राशि दी जाएगी।

हरियाणा सरकार द्वारा निकायों में विकासात्मक कार्यों को गति देने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को स्वायत्ता प्रदान करने के बाद अब सरकार निकायों के सफाई कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा करवाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में उच्चतम 25 प्रतिशत (सबसे अच्छा प्रदर्शन) की श्रेणी में आने वाली निकायों के सफाई कर्मचारियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सफाई कर्मचारियों को वार्षिक प्रोत्साहन मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों को 12,000 रुपये वार्षिक प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, जो स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रदर्शन के आधार पर सभी पालिकाओं में सबसे ऊपर 25 प्रतिशत की श्रेणी में होंगी। इसके अतिरिक्त अगली 25 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाली पालिकाओं के सफाई कर्मचारियों को भी 9,000 रुपए वार्षिक प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि 4 किस्तों में प्रदान की जाएगी। वित्त वर्ष की प्रत्येक तिमाही के अन्त में 1 किस्त दी जाएगी।

जहरीली शराब से मौत मामले पर मुख्यमंत्री ये बोले

जहरीली शराब कांड में कार्रवाई की गई है, शराब कांड के आरोपियों के लाइसेंस को रद्द किया गया है। 2 करोड़ 91 लख रुपए का जुर्माना किया गया है। आरोपियों की संपत्ति से रिकवरी की जाएगी वहीं लैंड रिवेन्यू के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। सीएम ने कहा कि उक्त मामले में तीन केस यमुनानगर में दर्ज किए गए हैं वहीं 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उधर अंबाला में तीन केस में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शराब कांड के आरोपियों के L- 13 लाइसेंस को रद्द किया गया

यह भी पढ़ें : ITBP Jawan Suicide : पंचकूला में आईटीबी जवान ने बैरक में फंदा लगाकर दी जान

यह भी पढ़ें : Dushyant Chautala on Rajasthan Elections : राजस्थान में कांग्रेस का सफाया करेगी जनता : दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें : Rakesh Tikait Karnal Visit : 26 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा राष्ट्रीय आंदोलन : राकेश टिकैत

यह भी पढ़ें : Manohar Lal on Stubble Burning : प्रदूषण और पराली के मुद्दे पर राजनीति न करें : मनोहर लाल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत
Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल
Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 
Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे
Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण
Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Vij Said On Congress’ Manifesto : कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोले विज “यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox