प्रदेश की बड़ी खबरें

Diwali Festival : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों और सभी कर्मचारियों को दीपावली की दी अग्रिम शुभकामनाएं

  • कर्मचारियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से दिवाली की मिठाई के भेजे जाएंगे 501 रुपए

India News (इंडिया न्यूज), Diwali Festival, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी प्रदेशवासियों और कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की है। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्मचारियों को दीपावली की मिठाई के लिए 501 रुपए देने की घोषणा भी की है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी सफ़ाई कर्मचारी (ग्रामीण और शहरी) सभी चौकीदार (ग्रामीण और शहरी) और सभी ट्यूबल ऑपरेटर्स को यह 501 रुपए देने की घोषणा की है।

शांति और सौहार्दपूर्ण तरीक़े से त्योहारों को मनाएं

सभी के खातों में दीपावली के मिठाई के लिए ये खाते में पैसे भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर सभी प्रदेशवासियों और कर्मचारियों को दीपावली समेत आगामी त्यौहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दीपावली का त्योहार न केवल हमें एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है बल्कि सभी को अपने सनातन संस्कृति और उसके महत्व से भी रू-ब-रू भी कराता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि सभी नागरिक खुद और परिवार का ध्यान रखते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण तरीक़े से इन त्योहारों को मनाएं।

यह भी पढ़ें : Anil Vij ने आयुष विभाग से भी झाड़ा पल्ला

यह भी पढ़ें : Abhay Chautala on Haryana Assembly Elections : प्रदेश की जनता कर रही है विधानसभा चुनाव का इंतजार : अभय सिंह चौटाला

यह भी पढ़ें : Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस ने राजस्थान को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : शाह

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

4 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

5 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

5 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

5 hours ago