करनाल/केसी आर्य: महात्मा गांधी चौक पर सड़क दुर्घटना में घायल एक ई-रिक्शा चालक को देखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल उसे उठाया और कुशल-क्षेम पूछकर अस्पताल तक पहुंचाने में मदद कर मानवता का परिचय दिया।
इस घटना में मुख्यमंत्री की सरल भाव को देखकर न केवल ई-रिक्शा चालक को हिम्मत मिली बल्कि मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल अधिकारी और राहगीर भी सीएम की सराहना करने लगे।
दरअसल जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला महात्मा गांधी चौक के पास से गुजर रहा था, उनकी नजर घायल अवस्था में सड़क पर गिरे ई-रिक्शा चालक पर पड़ी, उसे देखते ही उन्होंने तुरंत ड्राईवर को गाड़ी रोकने के आदेश दिए। गाड़ी रूकी, मुख्यमंत्री ने तुरंत उतरकर घायल ई-रिक्शा चालक को उठाया।
काफिले में शामिल सांसद संजय भाटिया और भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने भी घायल को उठाने में साथ दिया। घायल ई-रिक्शा चालक का हालचाल पूछने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद उपायुक्त करनाल निशांत कुमार यादव को निर्देश दिए कि इसका ईलाज करवाएं, जिस भी चिकित्सा की जरूरत हो उपलब्ध करवाई जाए।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat BJP : हरियाणा के चुनावी माहौल में इन दिनों सियासी…
हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भाजपा सरकार लगातार…
भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Manohar Lal : बड़ी प्रचलित कहावत है कि सब उगते हुए…
आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…