होम / CM Manohar Lal On Ganesh Visarjan Mishap : विसर्जन के दौरान युवकों की मौत हृदय विदारक : मनोहर लाल

CM Manohar Lal On Ganesh Visarjan Mishap : विसर्जन के दौरान युवकों की मौत हृदय विदारक : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : September 10, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News, (Haryana CM Manohar Lal On Ganesh Visarjan Mishap): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान डूबने से हुई कई युवकों की मौत पर गहरा दुख जताया। कल शाम को सोनीपत और महेंद्रगढ़ में 7 युवकों की डूबकर मौत हो गई थी। मनोहर लाल ने इस पर ट्वीट जारी कर कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान युवकों की मौत हृदय विदारक है।

यह भी पढ़ें : Major Mishap During Ganesh Visarjan: हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, महेंद्रगढ़-सोनीपत में डूबने से 7 की मौत

हम मृतकों के परिजनों के साथ : मुख्यमंत्री

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं। वहीं सीएम ने हादसे में बचाए गए लोगों के भी जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ ने कई लोगों को डूबने से बचा लिया, जिनके मैं भगवान से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

महेंद्रगढ़ के झगड़ोली गांव में नहर में डूबे थे 12 युवक व बच्चे

बता दें कि महेंद्रगढ़ के झगड़ोली गांव स्थित नहर में गणेश विसर्जन के दौरान लगभग 12 किशोर और बच्चे डूब गए थे। इनमें से चार के शव देर शाम तक बरामद कर हो गए थे और चार की हालत गंभीर थी। सोनीपत में यमुना नदी के बेगा व मीमारपुर घाट पर भी ऐसा ही हादसा हुआ। इसमें चार लोग डूब गए थे। मीमारपुर घाट पर डूबने वालों में पिता-पुत्र और भतीजा शामिल थे। वहीं बेगा घाट पर एक अन्य श्रद्धालु गणेश विसर्जन के दौरान डूब गया। व्यक्ति व भतीजे और युवक का शव मिल गए हैं।

यह भी पढ़ें :Teacher Recruitment : हरियाणा के कॉलेजों में जल्द होगी 1535 शिक्षकों की भर्ती : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Rear Seat Belt : अब कार में सभी के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य : गडकरी

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox