प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Manohar Lal PC : मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; साढ़े 3 लाख कर्मचारियों का 4% डीए बढ़ाया

India News (इंडिया न्यूज), CM Manohar Lal PC, चंडीगढ़ : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर कर्मचारियों के लिए राहत की घोषणा की। जी हां, इस दौरान सीएम ने प्रदेश के 3.5 लाख कर्मचारियों के लिए घोषणा की है। उन्होंने कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की वृदि्ध का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद कर्मचारियों का डीए 42 से बढ़कर 46% हो गया है। जुलाई से सितंबर तक का एरियर कर्मचारियों को दिया जाएगा।

सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरा

मुख्यमंत्री ने सरकार के 9 वर्षों का कार्यकाल पूरे होने पर एक बुकलेट भी जारी की है जिसमें सरकार द्वार बीते वर्षों की उपलब्धियां हैं। प्रेस वार्ता से प्राण वायु देवता स्कीम के तहत 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेड़ों के लिए पेंशन जारी की गई।

अन्य सरकारों ने नौकरियों में बंदरबांट की

इस दौरान पत्रकारों काे संबोधित करते हुए सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने 9 वर्षों में 114210 नौकरियां दी हैं। 41217 नौकरियां प्रक्रिया में हैं, जबकि 1999 से 2005 में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने मात्र 15125 नौकरियां ही दी। वहीं 2005 से 2014 तक हुड्डा ने केवल 86067 नौकरियां दीं। सीएम ने कहा कि सरकार आगे भी नौकरियों को देने का सिलसिला जारी रखेगी।

9 वर्ष पूरे होने पर नवंबर में आयोजित होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम

वहीं आपको यह भी जानकारी दे दें कि 26 अक्टूबर यानि आज भाजपा के 9 साल पूरे हो रहे हैं, इस दिन ही सरकार की तरफ से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना था, लेकिन केंद्रीय नेताओं का समय नहीं मिल पाया। इस कारण यह कार्यक्रम अब अगले माह नवंबर में किया जाना है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगमन करेंगे।

यह भी पढ़ें : Action on Yashi Company : प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे करने वाली याशी कंपनी ब्लैक लिस्ट

यह भी पढ़ें : PM Shri School : हरियाणा को मिली 124 पीएम श्री स्कूलों की सौगात

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : जींद में 10 लाख 27,123 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच विधायकों का करेंगे चुनाव

मतदाताओं के लिहाज से नरवाना सबसे बड़ी जुलाना सबसे छोटी विधानसभा सीट नरवाना में 224432…

3 hours ago

Dengue Attack : पानीपत में डेंगू के डंक ने दस्तक दी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

वायरल बुखार के अलावा खांसी-जुकाम,  बुखार, एलर्जी के ज्यादातर मामले सामने आए India News Haryana…

4 hours ago

Haryana Assembly Election : आचार सहिता के उल्लंघन पर तुरंत करें कार्रवाई : पी विजयन आईपीएस

चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी  India…

4 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस झूठ के गोले छोड़ने वाली पार्टी, भाजपा 100 प्रतिशत काम करने वाली पार्टी

जिनके खुद के खाते खराब हैं वो जनहितैषी भाजपा से हिसाब मांगते हैं शर्म नहीं…

4 hours ago

Road Accident Sonipat : सोनीपत में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, करीब 50 लोग घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident Sonipat : सोनीपत जिला के खरखौदा-बहादुरगढ़ मार्ग पर…

4 hours ago