होम / Karnaveswaram Mahadev Temple Karnal : सीएम नायब सैनी ने करनाल के ऐतिहासिक कर्णवेश्वरम महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

Karnaveswaram Mahadev Temple Karnal : सीएम नायब सैनी ने करनाल के ऐतिहासिक कर्णवेश्वरम महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना

• LAST UPDATED : July 21, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnaveswaram Mahadev Temple Karnal :गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम नायब सैनी ने करनाल के ऐतिहासिक कर्णवेश्वरम महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रदेश वासियों को श्रावण मास शुरू होने की अग्रिम बधाई दी। सीएम ने कहा सिरसा में एक पेड़ मां के नाम अभियान में बीस हजार लोगो ने एक साथ पौधा रोपण किया है।

प्रदेश में सभी विभाग, सामाजिक संस्थाएं के सभी वर्ग पेड़ लगाने में लगे हे। पचास हर वन मित्र नियुक्त किए गए है पेड़ो की सुरक्षा के लिए। वहीं ब्रिज मंडल की यात्रा को लेकर सरकार ने सभी तैयारी की हैं। ये एक धार्मिक कार्यक्रम है। ब्रिज मंडल के अंदर आस्था रखते हैं और वहा के लोगों को इस यात्रा में सहयोग करना चाहिए। प्रशासन को अलर्ट किया गया है।

दोनों जगह इनकी गारंटी का बुरा हाल

शिक्षा मंत्री के बयान पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा सरकारी स्कूलों में उच्च शिक्षित स्टाफ है और सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों से कम नहीं है। आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाते हुए सीएम ने कहा कि आप पार्टी झूठ की गारंटी बांटते हुई घूम रही हे। इन्होंने पंजाब और दिल्ली में भी गारंटी दी थी, लेकिन दोनों जगह इनकी गारंटी का बुरा हाल है। कांग्रेस और आप पार्टी दोनों एक हैं और दोनों झूठी गारंटी के सहारे सत्ता में आना चाहती है लेकिन जनता इनकी असलियत समझ चुकी है।

Karnaveswaram Mahadev Temple Karnal

Karnaveswaram Mahadev Temple Karnal

Karnaveswaram Mahadev Temple Karnal : वहां के लोगों को सहयोग करना चाहिए

करनाल में कई राजनीतिक मुद्दों को लेकर सीएम नायब सैनी ने अपनी राय रखी। उन्होंने कल होने वाली ब्रजमंडल यात्रा को लेकर सीएम ने कहा कि हमने अधिकारियों को सचेत किया है और लोगों से भी अपील करूंगा कि ये धार्मिक कार्यक्रम है, हम आपस में मिलकर रहते हैं। भगवान श्री कृष्ण को मानने वाले लोग ब्रज मंडल यात्रा से जुड़े हुए लोग हैं।

उस यात्रा में वहां के लोगों को सहयोग करना चाहिए और वहां के लोगों को यात्रा सफल बनानी चाहिए, द्वेष भावना से या किसी और दिक्कत उसकी तरफ नहीं जाना चाहिए। हमने प्रशासन को भी अलर्ट किया है, कोई दिक्कत आती है तो उससे मुस्तैदी से निपटें। वहीं आम आदमी पार्टी की 5 गारंटी पर कहा कि उन्होंने गारंटी पंजाब में भी दी है, दिल्ली में भी दी है, जो उनकी गारंटी है वो पूरा देश जानता है।

वो झूठ की गारंटी बांट रहे

विकास की बात करते हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, और भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं तो जेल में चले जाते हैं। उनकी गारंटी के ऊपर कोई विश्वास नहीं करता, वो झूठ की गारंटी बांट रहे हैं, पंजाब के अंदर स्थिति दयनीय है, उन्होंने पंजाब में भी गारंटी दी थी, उन गारंटी के बारे में विचार कर लें, लोगों के बीच में झूठ फैलाना बंद करें, इस प्रकार की वो झूठी गारंटी देते हैं, कांग्रेस भी 55,60 सालों तक देश में शासित रही है।

सस्ती सत्ता को हथिया जाए, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भाई बहन, क्योंकि दोनों एक दूसरे को गाली देते हैं, एक दूसरे को गले लगते हैं एक ही मंजी, पल्ले पर बैठ जाते हैं, दोनों की एक ही नीति है। कांग्रेस की भ्रष्टाचार की नीति रही है, कांग्रेस ने बड़े बड़े घोटाले किए हैं। उसका अंजाम भी भुगता है। आम आदमी पार्टी ने भी कई घोटाले किए हैं और उनके नेता भी जेल में है। इनकी गारंटी के ऊपर कोई विश्वास नहीं करेगा।

सुरेंद्र पंवार पर बोलते हुए कहा कि ये ईडी का विषय

वहीं कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार पर बोलते हुए कहा कि क्योंकि ये ईडी का विषय है, वो स्वतंत्र एजेंसी है, वो अपने तरीके से काम कर रही है। उत्तराखंड और यूपी में बोला गया है कि दुकानों पर नाम लिखे होने चाहिए तो क्या आपकी सरकार भी ऐसा कोई आदेश जारी करेगी,नहीं ऐसा नहीं है, जो धार्मिक प्रवृत्ति के लोग है, उन्हें पता नहीं चलता कि उन्हें यहां कैसा खाना मिलता है, क्योंकि कुछ छुपाना नहीं चाहिए, जो भी है, उसे सत्य लिखना चाहिए। कुछ भी छुपाना चाहिए उन्हें पता होना चाहिए कि कैसा खाना मिलता है, ये लोगों की भावना होती है कि किसे कहां जाना है, क्योंकि कोई धार्मिक व्यक्ति भगवान में विश्वास रखता है और उसे पता चले कि यहां मांस पकता है तो वो वहां जाएगा ही नहीं।

किसानों से अपील कर रहे हैं कि रास्ता रोकना कोई हल नहीं

किसानों के दिल्ली जाने पर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इसे देख रहा है और जो कानून व्यवस्था ठीक रहे। हम किसानों से अपील कर रहे हैं कि रास्ता रोकना कोई हल नहीं है। बातचीत करके हल निकलता है। हम भी पारिवारिक लोग हैं, वो भी पारिवारिक लोग हैं, अब लोग भी इसे समझ रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा अपनी यात्रा में ट्रैक्टर चला रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी आए थे, उन्होंने भी ट्रैक्टर चलाया था और जीरी लगाई थी। बहराल देखना ये होगा कि आने वाले समय में हरियाणा में और क्या राजनीतिक गतिविधि रहती है।

यह भी पढ़ें : Haryana Mange Hisaab Yatra Rewari : अग्निपथ योजना के खिलाफ संसद में मजबूती से लड़ेंगे और इसे खत्म कराकर ही दम लेंगे : दीपेंद्र हुड्डा

यह भी पढ़ें : Minister Mahipal Dhanda Taunts Congress : कांग्रेस की ”हरियाणा मांगे हिसाब” यात्रा पर मंत्री महिपाल ढांडा ने उठाए सवाल 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox