प्रदेश की बड़ी खबरें

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

  • रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया : सीएम नायब सैनी
  • कालका से खत्म करेंगे नशे का कारोबार, लाएंगे इंडस्ट्री मिलेगा रोजगार : शक्ति रानी शर्मा
  • सांसद कार्तिकेय शर्मा अपना 25 करोड़ का फण्ड कालका में लगाएंगे : विनोद शर्मा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kalka Jan Ashirwad Rally : रायपुररानी में कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश के कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। सैनी का रैली में पहुंचने पर  रायपुररानी विधानसभा की ओर से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने नायब सैनी को शॉल ओढ़ाकर और सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Kalka Jan Ashirwad Rally : वे आशीर्वाद लेने रायपुररानी की जनता के बीच आए

जन आशीर्वाद रैली में उमड़े जनसैलाब ने भारत माता की जय और तीसरी बार भाजपा सरकार, कमल का फूल सीएम नायब सैनी के शीश पर के जयघोष लगाकर पूरे पंडाल को गुंजायमान कर दिया। जनसभा को संबोधित करते कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 5 अक्तूबर को लोकतंत्र के पर्व सबको हिस्सा लेना है। हरियाणा के लोगों ने तय कर दिया है 8 अक्तूबर को बहुत बड़े मार्जिन के साथ तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए वे आशीर्वाद लेने रायपुररानी की जनता के बीच आए हैं।

शक्ति रानी शर्मा को कालका से जीत दिला दीजिए बाकी के काम करने की जिम्मेदारी उनकी

उन्होंने जनता से कहा कि 5 अक्तूबर को जनता भाजपा के कमल के निशान पर वोट डाल दें और फिर बाकी के काम के लिए चिंता ना करें। क्योंकि कामों की चिंता करने के लिए यह हरियाणा का बेटा आपका भाई मौजूद है। नायब सैनी ने कहा कि कालका की जनता केवल कमल के फूल को समर्थन दीजिए और शक्ति रानी शर्मा को कालका से जीत दिला दीजिए बाकी के काम करने की जिम्मेदारी उनकी है। इसलिए कालका की जनता अपने प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पीछे लग जाएं और उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर विधानसभा में भेंज दे। इसके बाद हम मिलकर कालका विधानसभा क्षेत्र का विकास पूरी गति के साथ करेंगे और पूरी प्राथमिकता के साथ काम करने की मेरी जिम्मेदारी है।

कालका से खत्म होगा नशा : शक्ति रानी शर्मा

शक्ति रानी शर्मा ने जयघोष लगवाकर उत्साह भर दिया। उन्होंने नायाब सैनी के रायपुररानी पहुँचने पर स्वागत किया। शक्ति रानी शर्मा ने कहा महिलाएं समाज का सबसे मजबूत हिस्सा , कल हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया उसमे महिलाओं की भागीदारिता को बढ़ाने का काम किया। 2100 रुपए लाडो योजना के तहत महिलाओं को देने का फैसला सराहनीय है। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर पीएम ने घोषणा की। चिरायु आयुश्वमान योजना का लाभ सबको मिल रहा है। सीएम के नेतृत्व में हरियाणा नान स्टाप विकास की पटरी पर चढ़ चुका है जिसे रोक पाना नामुनकिन है। एक तरफ भाजपा का  का विजन साफ है वहीं दूसरी तरफ़ अभी तक यह साफ नही की उनका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है।

कभी उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर वह क्या करेंगे उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है। आज हरियाणा में किसान उत्थान के लिए नायाब कदम उठाए है 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है। हरियाणा सरकार ने बिना खर्ची पर्ची के जो नौकरियां मेरिट के आधार पर देने का निर्णय लिया उसने पूर्व सरकारों की कलई खोल कर रख दी रिश्तेदारों को नौकरियां नहीं बल्कि मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाती है। कालका में नशे का कारोबार है और में सीएम से मांग करती हूं कि 8 अक्टूबर के बाद नशे का कारोबार करने वालों को कालका छोड़ना पड़ेगा।

तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार : विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा सीएम के बारे में में जितना कहूँ उतना कम यह देश मे।पहली बार होगा कि इतनी कम उम्र में इतनी उपलब्धियां हासिल की है। आज हरियाणा का जन जन खुश है , आज जनता ने फिर से भाजपा सरकार लाने और फिर से सीएम नायब सैनी को बनाने का मन बना लिया है। नायब सैनी साधारण परिवार से आकर आज हरियाणा को विकास की और अग्रसर कर रहे है। इनके पास हरियाणा को आगे ले जाने का जज्बा है। आपका स्नेह सीएम के लिए ऐसा 4 घंटे के इंतज़ार के बाद भी आप लोग उन्हें सुनने के लिए बैठे है। में पिछले 4 दिनों से आपके बीच घूम रहा हूँ आप सभी दिल के सच्चे और ईमानदार लोग है पर आपको ईमानदारी का फल नही मिला हमारा इलाका बहुत पिछड़ा हुआ है।

“एमएलए के पास आपकी ताकत एक धरोहर होती है”

पंचकूला जिले में 5500 करोड़ के विकास कार्य हुए जिसमे 5500 करोड़ पंचकूला में लगा सीएम साहब आपसे अनुरोध उसमे आधा हिस्सा कालका विधानसभा का भी बनता है। जैसी सड़के पंचकूला की वैसी रायपुररानी की बन जाये तो आपका आभार होगा। एमएलए इतना ताकतवर होता है ,आप उसे 5 वर्ष की ताकत देते हो एमएलए के पास आपकी ताकत एक धरोहर होती है जिसका इस्तेमाल उसे आपके लिए करना चहिये ना कि अपने भले के लिए। पर यहां एमएलए हर 5 साल बाद एक ही बात कहते नजर आए मेरी सरकार नही। मेरी चलती नहीं, मेरे हाथ में कुछ नहीं।

एक बात तो तय है कि सीएम भाजपा का ही बनेगा

कुमारी शैलजा लोकसभा की सदस्य है, लेकिन उनकी पार्टी में एक युद्ध चल रहा है कि सीएम कौन बनेगा ? एक बात तो तय है कि सीएम भाजपा का ही बनेगा। क्या गुनाह कर दिया सैलजा ने कि उन्होंने सीएम बनने का दावा कर दिया, उनके खिलाफ ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है। सीएम साहब आपको उन लोगों कर खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। हम 36 बिरादरी को साथ लेकर चलते है। जो मानसिकता कांग्रेस की वही स्थानीय विधायक की ऐसे लोगों को हम अपनी सरदारी नहीं दे सकते। इस क्षेत्र में गन्ना जितना लगता था उसका 10 फीसदी रह गया। सीएम साहब इन मेहनती लोगों के लिए रायपुररानी में शुगर मिल लगवा दीजिये अगर कहीं दिक्कत आयी तो में लगवा दूंगा।

शक्ति रानी को विधायक बना दो यह कभी नही कहेंगे मेरी कोई नहीं सुनता

कार्तिकेय शर्मा ने अम्बाला लोकसभा को गोद लिया है इनसे भी आग्रह की आप गोद कालका विधानसभा को लेलो यही ग्रांट का 25 करोड़ लगाइए। शक्ति रानी शर्मा मेयर चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की जमानत जब्त करा कर जीती थी। आप शक्ति रानी को विधायक बना दो यह कभी नही कहेंगे मेरी कोई नहीं सुनता, मेरी चलती नही यह आपके सब काम करवाएंगी।

कांग्रेस सिर्फ झूठ फैलती है : नायाब सैनी

सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र  को जारी करके झूठ का पुलिंदा तैयार कर रखा है जिसके सहारे वह चुनाव को जीतने का झूठा भ्रम मन में पाले हुए हैं। लेकिन हरियाणा की जनता अब कांग्रेस के इस झूठ से वाकिफ हो चुकी है और यह 8 अक्तूबर को भाजपा की सरकार प्रदेश में तीसरी बार बनाकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का काम करेगी।

सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने झूठी घोषणाएं करके जनता को बरगलाने का काम किया वहां भाजपा की सरकार ने अपनी की हुई घोषणाओं को सिद्ध करके दिखाया है। कांग्रेस नेता हुड्डा पर भी प्रहार करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि हुड्डा ने उनसे प्रदेश के विकास कार्यों का हिसाब मांगा तो उनके लिए मैं यही कहता हूं कि जिनके खुद के खाते खराब हैं वो चले हैं दूसरों से हिसाब मांगने।

कालका से शक्ति रानी को जिताएं

नायब सैनी ने कहा कि कालका की जनता कमल के फूल के लिए आशीर्वाद देकर कालका की निगेबानी भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा को देगी। उन्होंने कहा कि हम पूरे हरियाणा क्षेत्र में जाते हैं और हर क्षेत्र के विकास को लेकर काम करते हैं। 12 मार्च को जब उन्हें सीएम बनाया गया तो उन्होंने पूरा एजेंडा तैयार कर लिया था। लेकिन आचार संहिता के चलते उन्हें केवल  56 दिन ही काम करने को मिले। सीएम नायब सैनी ने बताया कि वीरवार को रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हरियाणा के संकल्प पत्र जारी किया गया है जिसमें 20 सूत्रीय कल्याण योजनाएं शामिल की गई है। भाजपा के इस संकल्प पत्र के लिए प्रदेश से एक लाख 37 हजार 566 लोगों से सुझाव आए और उन सभी सुझावों पर मंथन करके इस नॉन स्टॉप  हरियाणा का संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

5 अक्तूूबर तक भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता घर नहीं बैठेगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 5 अक्तूूबर तक भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता घर नहीं बैठेगा और हर कार्यकर्ता एकजुट होकर घर-घर जाकर अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। कालका की जनता के बीच वे भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा की जीत के लिए आशीर्वाद लेने आएं हैं और जनता से यह विश्वास चाहते हैं कि 8 अक्तूबर को जब परिणाम आएगा तो कालका हलके में कमल खिलाने के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में भी भारी बहुमत से भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

Shakti Rani Sharma: ‘कालका के मतदाता कांग्रेस विधायक से नाराज’, आखिर ऐसा क्यों बोलीं शक्ति रानी शर्मा?

Shakti Rani Sharma in Basti Nawanagar : कालका से बीजेपी प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा पहुंचीं बस्ती नवांनगर, हुआ भव्य स्वागत

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

55 seconds ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

45 mins ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

1 hour ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

1 hour ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

2 hours ago

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता

उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…

2 hours ago