होम / CM Nayab Saini Inspection : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के इस अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रशासन को दिए ये आदेश

CM Nayab Saini Inspection : मुख्यमंत्री ने प्रदेश के इस अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल प्रशासन को दिए ये आदेश

• LAST UPDATED : October 22, 2024
  • इमरजेंसी वार्ड में हुए दाखिल, नायब सैनी ने मरीजों का जाना हाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini Inspection : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला के सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। नायब सैनी जैसे ही अस्पताल में पहुंचे तो अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति नजर आई। इस दौरान सीएम वार्डों में गए और मरीजों से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना वहीं अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान अस्पताल की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए सम्बंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

CM Nayab Saini Inspection : मरीजों से बातचीत के बाद डॉक्टर से भी मिले सीए

वहीं दौरे के दौरान मरीजों से बातचीत के बाद सीएम ने अस्पताल में एक चिकित्सक से भी बात की। उन्होंने अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली, वहीं अस्पताल के विभिन्न वार्डों संबंधी व अन्य रिकॉर्ड पर भी वार्ता की।

डायलिसिस सुविधा का निशुल्क लाभ मिलना शुरू

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार के संकेत पहले ही दे दिए थे, इसी कारण बीते दिनों हरियाणा सरकार के निर्देशों पर अब प्रदेश के सभी अस्पतालों में मरीजों को डायलिसिस सुविधा का निशुल्क लाभ मिलना शुरू हो गया है

Haryana Government Portfolios : मुख्यमंत्री नायब सिंह के अपने पास गृह मंत्रालय रखने के गूढ़ मायने

Haryana Goverment: नायब सरकार का बड़ा तोहफा, अंबाला के अस्पताल के पास शुरू हुआ एक्सीलेटर फुट ओवर ब्रिज