होम / Nayab Saini : हरियाणा विकास के मामले में आज देश के …, ये बोले प्रदेश के सीएम

Nayab Saini : हरियाणा विकास के मामले में आज देश के …, ये बोले प्रदेश के सीएम

BY: • LAST UPDATED : November 2, 2024

संबंधित खबरें

  • विकास और उन्नति के पथ पर नॉन स्टॉप आगे बढ़ता रहेगा हरियाणा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nayab Saini:  हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हरियाणा विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। हरियाणा आज कहीं आगे पहुंच चुका है, चाहे प्रदेश की आर्थिक स्थिति हो, औद्योगिक प्रगति हो या फिर समाज को सेवाएं देने की बात हो, हरियाणा ने अपना परचम लहराया है। हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर नॉन स्टॉप आगे बढ़ता रहेगा।

Nayab Saini : हरियाणा वीर जवानों, मेहनतकश किसानों और खिलाड़ियों की धरा

आज जारी एक संदेश में  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा वीर जवानों, मेहनतकश किसानों और खिलाड़ियों की धरा है। हमारे जवान, किसान और खिलाड़ी राज्य की विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हमारी डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के साथ हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से काम किया है और राज्य के विकास को चरम पर पहुंचाया।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम सब मिलकर प्रयास करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर हर संभव प्रयास करेंगे और इस यात्रा में हरियाणा अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने हरियाणावासियों से अपील की कि वे हरियाणा को भविष्य में भी नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी से लैस दुनिया का सर्वाधिक विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में अपना योगदान दें, ताकि प्रदेश और अधिक खुशहाल और समृद्ध बने।

Higher Education Department: अब कॉलेजों में भी होगी पेरेंट्स-टीचर मीटिंग, अभिभावकों को मिलेगी छात्रों की जानकारी

… उस समय संसाधन सीमित थे

उन्होंने कहा कि 1 नवंबर, 1966 को पंजाब से अलग होकर जब हरियाणा अलग राज्य बना था तो उस समय संसाधन सीमित थे जबकि आज हरियाणा विकास व उन्नति के मामले में कहीं आगे निकल चुका है। हरियाणा ने कृषि के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति की है। इतना ही नहीं, खेलों के क्षेत्र में पूरी दुनिया में हरियाणा का डंका बज रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में हरियाणा के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक लाते हैं।

मुख्यमंत्री ने लाडवा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और अनाथाश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीपावली

वहीं आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली पर्व पर कुरुक्षेत्र में लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम तथा विश्वास बाल आश्रम में बुजुर्गों व बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों व बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों व बच्चों को शॉल, फलों की टोकरी तथा मिठाइयां भी वितरित कीं।

CM Nayab Saini: मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे चिरी गाँव, CM सैनी के अचानक पहुँचने पर दंग रह गए निवासी

Congress on EC: ‘आप अहंकार में डूबे…, चेतावनी देने के बाद भी कांग्रेस ने EC पर किया पलटवार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat Crime : बाइक चलाने का शौक पूरा करने के जुनून ने दो नाबालिगों को पहुंचाया जेल, जुवेनाइल कोर्ट में किया पेश 
Charkhi Dadri News : महिला की मौत पर हंगामा, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप आरोप, पढ़ें, आखिर क्या है पूरा मामला 
38th National Games में फिर छाई एमएसजी भारतीय खेल गांव की तैराक, खुली जीप में बैठाकर निकाला विजयी जुलूस
Renu Bala Gupta : करनाल नगर निगम मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने रेनू बाला गुप्ता को बनाया उम्मीदवार, जानें कितनी मजबूत उम्मीदवार हैं रेनू बाला 
Ranbir Gangwa Targeted Deepender Hooda : दीपेंद्र हुड्डा ने किया अनिल विज के बयानों का समर्थन, तो..मंत्री रणबीर गंगवा ने दी नसीहत, कहा- अपनी पार्टी की चिंता करें दीपेंद्र हुड्डा
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT