होम / CM Nayab Saini ने अनिल विज से की मुलाकात

CM Nayab Saini ने अनिल विज से की मुलाकात

• LAST UPDATED : March 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नाराज चल रहे पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिलने शुक्रवार को अंबाला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान अनिल विज ने सैनी को बुके देकर सीएम का स्वागत किया। जी हां सैनी ने पूर्व मंत्री अनिल विज से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। बता दें कि बीते कल सीएम सैनी ने कहा था कि वह अनिल विज के घर जाएंगे और चाय पीएंगे। साथ में आशीर्वाद लेंगे।

मालूम रहे कि हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन टूटने के बाद सीएम मनोहर लाल ने अपनी पूरी कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नए सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक से अनिल विज मीटिंग से अचानक नाराज होकर निकल गए थे। इस बैठक के लिए दिल्ली से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ भी पहुंचे थे। मालूम रहे कि इसके बाद शाम को नायब सैनी के शपथ समारोह कार्यक्रम में भी अनिल विज नहीं पहुंचे थे। इस कारण कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें : Rewari Dharuhera Factory Accident Case : कर्मचारियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 10 तक पहुंचा

यह भी पढ़ें : Opposition Attacks On Arvind Kejriwal Arrest : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष भड़का, सरकार पर साधा निशाना

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox