प्रदेश की बड़ी खबरें

Safidon Rally : सफीदों में म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा नामांकन रैली में गरजे मुख्यमंत्री नायब सैनी

  • भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी और कांग्रेस के नेता बगलें झांकते नजर आएंगे
  • दीपेंद्र हुड्डा का हिसाब मांगना उल्टा चोर कोतवाल को डांटने जैसा
  • भाजपा सरकार की घोषणाएं मात्र घोषणाएं नहीं, दीवार पर लिखी इबारत जैसी हैं, जिन्हे कोई मिटा नहीं सकता
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम ने भरा नामांकन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Safidon Rally  : सफीदो में म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा नामांकन रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने झूठ बोलने में महारत हासिल की हुई है। दीपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लेते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा का हमसे हिसाब मांगना उल्टा चोर कोतवाल को डांटने जैसा है।

कांग्रेस के शासनकाल का सारा हिसाब जनता जानती है कि कांग्रेस ने किस तरह से भ्रष्टाचार की चरम सीमा को पार किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस के लोग सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन उनके सपने मात्र सपने ही रह जाएंगे और 8 तारीख को भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी और कांग्रेस के नेता बगलें झांकते नजर आएंगे।

Safidon Rally : हरियाणा का विकास किया, कांग्रेस के नेताओं को हजम नहीं हो रहा

मुख्यमंत्री नायब सैनी का सोमवार को सफीदो से भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम की नामांकन रैली में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफीदों की जनता ने उनके सिर पर जो सम्मान की पगड़ी रखी है, भारतीय जनता पार्टी इस सम्मान को कभी कम नहीं होने देगी, बल्कि हमेशा और बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का यह विधानसभा चुनाव कोई आम चुनाव नहीं, बल्कि हरियाणा में आने वाली खुशहाली की कहानी को लिखने वाला चुनाव है।

रैली में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि दो महीनों के कार्यकाल का मैने एक-एक घंटे का हिसाब दिया है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने बिना भेदभाव किए हरियाणा का विकास किया जो कांग्रेस के नेताओं को हजम नहीं हो रहा है। कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करने का खेल खेल रहे हैं, लेकिन हरियाणा की जनता जागरूक है और इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर देगी।

एक-एक वोट कमल के फूल पर देकर भाजपा को विजयी बनाएं

कांग्रेस की कथनी और करनी पर चुटकी लेते हुए नायब सैनी ने शायराना अंदाज में कहा कि ‘‘दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके बही खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।

उन्होंने कहा कि मैने हर दिन हरियाणा के हित के लिए कड़े फैसले लिए और हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार की घोषणाएं मात्र घोषणाएं नहीं, दीवार पर लिखी इबारत जैसी हैं, जिन्हे कोई मिटा नहीं सकता। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह कार्यकाल तो मात्र ट्रेलर था 8 तारीख के बाद असली पिक्चर दिखाई जाएगी। नायब सैनी ने सफीदों की आम जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एक-एक वोट कमल के फूल पर देकर भाजपा को विजयी बनाएं।

सरकार ने 10 वर्षों में विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं किया

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम को बड़े मार्जिन से विजयी बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 वर्षों में विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं किया। हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र पर चलते हुए हरियाणा में समान रूप से विकास कराया है।

कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में क्षेत्रवाद, परिवारवाद, और भाई भतीजावाद है। कांग्रेस की सोच हरियाणा के विकास की नहीं बल्कि अपने परिवार और अपने नेताओं के विकास की रही है। भाजपा हर वर्ग की खुशहाली और तरक्की के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने आम जन से आग्रह करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को कमल के फूल के निशान पर वोट देकर प्रदेश की खुशहाली के लिए तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएं।

हरियाणा में चल रही है नायब सैनी के नाम की आंधी : पंडित मोहन लाल कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब का हक गरीब के घर तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 56 दिनों में किसान, गरीब, युवा और महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं बनाई और उनका लाभ पहुंचाया है।

कौशिक ने सफीदों की जनता से अपील करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को कमल के फूल के निशान पर वोट देकर सफीदों की भागीदारी भाजपा सरकार में सुनिश्चित करने का काम करें। पंडित मोहन लाल कौशिक ने सफीदों विधानसभा की जनता का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से जिताया है। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी राम कुमार गौतम को कमल का फूल हाथ में देकर विधानसभा में भेजें।

BJP’s Mega Nomination : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता आज करेंगे नामांकन

Union Minister Targets Congress : कांग्रेस का विश्वास डगमगा रहा और वह हार की तरफ आगे बढ़ रही 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Haryana Crime: विवाहित महिला हुई लापता, पति के घर लौटने पर नहीं मिली पत्नी, इलाके में मचा हड़कंप

Haryana Crime: विवाहित महिला हुई लापता, पति के घर लौटने पर नहीं मिली पत्नी, इलाके…

11 mins ago

Haryana Assembly Elections: “यह घोषणा पत्र नहीं यह धोखे का पत्र है”, कांग्रेस के घोषणापत्र पर अनिल विज का तीखा हमला

Haryana Assembly Elections: "यह घोषणा पत्र नहीं यह धोखे का पत्र है", कांग्रेस के घोषणापत्र…

38 mins ago

Haryana Assembly Elections: “कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र औपचारिकता है”, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Haryana Assembly Elections: "कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र औपचारिकता है", बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने…

1 hour ago