होम / CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री ने किया स्पष्ट- भारतीय जनता पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं

CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री ने किया स्पष्ट- भारतीय जनता पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं

• LAST UPDATED : September 30, 2024
  • बोेले- भाजपा हरियाणा में तीसरी बार भी सरकार बनाएगी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि भाजपा में किसी भी तरह की कोई अंदरूनी कलह नहीं है। उनका पूर्ण विश्वास है कि भाजपा हरियाणा में तीसरी बार भी सरकार बनाएगी। प्रदेश के मतदाता जागरूक हैं। वे किसी भी कीमत पर कांग्रेस की “झूठ की दुकान” को स्थापित नहीं होने देंगे।

CM Nayab Saini ने राहुल गांधी पर कसा तंज

वहीं सीएम सैनी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ‘हरियाणा संकल्प यात्रा’ के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता पर निशाना साधा और कहा कि हरियाणा में अब तक कांग्रेस का कोई भी वरिष्ठ नेता प्रचार नहीं कर रहा था और अब गांधी राजनीतिक पर्यटन पर निकल पड़े हैं। उन्होंने फिर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने राज्य में जो विकास किया है, उसे देखने के लिए राहुल गांधी का स्वागत है, लेकिन उन्हें भूपेंद्र हुड्डा के कार्यकाल में व्याप्त “खर्ची” और “पर्ची” से जुड़े मुद्दों का सामना करना पड़ेगा।

प्रदेश के सीएम पर संसदीय बोर्ड फैसला करेगा

सैनी ने पुन: कहा कि भाजपा पूरी तरह से एकजुट है। कोई अंदरूनी कलह नहीं है न कोई गुटबाजी है, हम सब एकजुट हैं। सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। वहीं हरियाणा के सीएम पर संसदीय बोर्ड फैसला करेगा और जो भी फैसला होगा, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा।

Rahul Gandhi Ambala Rally Live Update : राहुल गांधी ने कुमारी सैलजा और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा का हाथ से हाथ मिला दे दिया एकजुटता का संदेश

Rahul-Priyanka Gandhi Ambala Rally Live : संविधान जो बदलने की बात…, उनकाे ही; ऐसा क्या बोला प्रियंका ने

Haryana Election : अब यह प्रत्याशी नहीं लड़ेगा चुनाव, जानिए इस पार्टी को दे दिया समर्थन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox