प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन से किया सफर

  • बोले- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीव्र विकास की गति से आगे बढ़ रहा देश

  • केन्द्रीय बजट का आमजन व गरीबों को मिलेगा लाभ 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है। अब देश उभरता भारत, मजबूत भारत व तेज गति का भारत बन रहा है। हर क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया गया है, ट्रेन नेटवर्क मजबूत होने से कुछ ही घंटों में वंदे भारत ट्रेन से चण्डीगढ़ से दिल्ली पहुंच गया हूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात चण्डीगढ़ से दिल्ली के ट्रेन के सफर के बाद रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली पर पत्रकारों से बातचीत में कही। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका कुशलक्षेम पूछा।

CM Nayab Saini : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प के साथ काम कर रहे

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत के संकल्प के साथ काम कर रहे है। देश में आमजन को सुविधाएं तत्परता से मिलें, इसके लिए अनेक नये प्रकल्प शुरू किए गये हैं। केन्द्रीय बजट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत काल चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों, मध्यम वर्ग को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले इस दिशा में प्रधानमंत्री सतत प्रयास कर रहे हैं और यही कारण है कि आज आम नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के दस साल के शासनकाल और हमारे दस साल के शासनकाल का आंकलन जनता करेगी। भाजपा ने हरियाणा में विकास को नई गति दी है।

यह भी पढ़ें : Nayab Singh Saini : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 1.50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें : Hisar Airport : हिसार में अंतरराष्ट्रीय उड़ान तो दूर की बात घरेलू भी शुरू नहीं हुई : सांसद सैलजा 

यह भी पढ़ें : BJP Scheduled Caste Front Meeting : अनुसूचित जाति समाज को कांग्रेस ने हमेशा अपने हित के लिए इस्तेमाल किया : मोहन लाल बड़ौली

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

6 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

7 hours ago