CM Nayab Saini : सीएम नायब सैनी गुरुवार को पंचकुला पंचकमल में कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत 

84
CM Nayab Saini
सीएम नायब सैनी गुरुवार को पंचकुला पंचकमल में कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत 
  • पंचकुला में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी
  • सीएम सैनी जिला पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी गुरुवार को पंचकुला स्थित पार्टी कार्यालय पंचकमल में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि पार्टी कार्यालय पंचकमल में गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

CM Nayab Saini : कार्यकर्ताओं में नया जोश और नई ऊर्जा का संचार करेंगे

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। नवीन गर्ग ने बताया कि केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसी के निमित कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नया जोश और नई ऊर्जा का संचार करेंगे। गर्ग ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री सैनी जिला के पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे और जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे।

यह भी पढ़ें : Kalka Pinjore Delegation Met CM’s OSD : कालका-पिंजौर के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम के ओएसडी को बताई अपनी समस्याएं

यह भी पढ़ें : Selja in Karnal : टिकटों का बंटवारा अगर सही तरीके से किया जाता तो परिणाम कुछ और ही होता : सैलजा