प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Election Campaign : मुख्यमंत्री 21 को अंबाला से करेंगे चुनाव प्रचार शुरू

  • मुख्यमंत्री सैनी करेंगे रैली को संबोधित

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), CM Election Campaign : हरियाणा के अंबाला से भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी प्रचार शुरू करने जा रही है। अंबाला शहर विधानसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार का शंखनाद करने के लिए खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री अंबाला आ रहे हैं। बता दें कि 21 अगस्त बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी अंबाला शहर की अनाज मंडी में आयाेजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की अंबाला शहर में होने वाली रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सीएम की अंबाला में सभा के लिए परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने रविवार को पार्टी के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, मंडल सचिव,आईटी प्रमुख, सोशल मीडिया प्रमुख, पार्षद व सरपंचों की महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमें मुख्यमंत्री की रैली को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

CM Election Campaign : निश्चित रूप से रैली ऐतिहासिक होगी : असीम गोयल

इस बैठक के उपरांत परिवहन मंत्री असीम गोयल ने शहर की अनाज मंडी का दौरा भी किया। गोयल ने कहा कि चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद अंबाला में मुख्यमंत्री नायब सैनी की यह पहली रैली होगी और निश्चित रूप से यह रैली ऐतिहासिक भी होगी। क्योंकि इस रैली में हजारों की तादाद में भाजपा के कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : Kumari Selja : किसान की आय तो दुगनी हुई नहीं सरकार ने दुर्गति करके रख दी: कुमारी सैलजा 

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

11 mins ago

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

10 hours ago