होम / CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान

CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान

• LAST UPDATED : September 23, 2024
  • लाडवा हलके के गांव रामपुरा, सुनारियो, मंगोली रॉगडान, बीड़ मंगोली में भाजपा को मिला भारी जनसमर्थन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : हरियाणा मुख्यमंत्री एवं लाडवा से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए हलके में अपने जनसंपर्क अभियान को तेज किया। सोमवार सुबह हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने लाडवा हलके के गांव रामपुरा, सुनारियो, मंगोली रॉगडान, बीड़ मंगोली में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया। सुमन सैनी ने लाडवा हलके से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे सीएम नायब सिंह सैनी के पक्ष अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

CM Nayab Saini : भाजपा सरकार एक जन हितैषी सरकार

हलके के गांवों में पहुंचने पर सीएम नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का जोरदार स्वागत किया और हलके के गांवों में पहुंचने पर उनका धन्यवाद किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार एक जन हितैषी सरकार है और जनता के हित और कल्याण के लिए हरियाणा प्रदेश में अनेक विकास योजनाएं भाजपा सरकार में लागू की गई है।

तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद भी प्रदेश में अनेक नई विकास परियोजनाएं सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की जाएगी। लाडवा हलके के गांवों में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिला और लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का वादा किया। इस अवसर पर पवन कुमार, वीरेंद्र साबरी, जसविंदर सैनी, रीना, बख्तावर, विनोद शर्मा, महावीर, मेजर सिंह, ओमप्रकाश आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

CM Nayab Saini

बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता के जज्बे को किया सलाम

वहीं, बाबैन के एक कार्यक्रम में जाते हुए बीच रास्ते में साइकिल पर भाजपा का झंडा लगाए जाता हुआ एक बुजुर्ग कार्यकर्ता दिखाई दिया। जिसको देखते सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने उस बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता के जज्बे को सलाम किया और भाजपा में उसके आस्था और अटूट विश्वास को लेकर सुमन सैनी ने उसे प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उस भाजपा कार्यकर्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने और लाडवा के भाजपा प्रत्याशी सीएम नायब सिंह सैनी के दोबारा से प्रदेश का सीएम बनने का विश्वास प्रकट किया।

BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी

Pehowa Assembly Constituency : डीडी के जितने से मेरी ताकत 100 गुणा बढ़ेगी, दोनों भाई मिलकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करेंगे पिहोवा का विकास : नवीन जिंदल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MP Ramchandra Jangra : दलितों का अपमान कर रही कांग्रेस और कांग्रेसी उम्मीदवार अभी से ही बेच रहे नौकरियां
Panipat Police की 76 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 25 आरोपी किए गिरफ्तार
PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन
Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण
CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान
Pehowa Assembly Constituency : डीडी के जितने से मेरी ताकत 100 गुणा बढ़ेगी, दोनों भाई मिलकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करेंगे पिहोवा का विकास : नवीन जिंदल
BJP Candidate Mahipal Dhanda : भाजपा की नीतियों ने देश की आर्थिक मजबूती को एक नई दिशा दी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox