CM Nayab Singh Saini at Mansa Devi Temple : मुख्यमंत्री सैनी ने पत्नी सहित माता मनसा देवी पहुंचकर शीश नवाया

113
CM Nayab Singh Saini at Mansa Devi Temple
मुख्यमंत्री सैनी ने पत्नी सहित माता मनसा देवी पहुंचकर शीश नवाया
  • नवरात्र के तीसरे दिन मां के दरबार में हुए नतमस्तक

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Singh Saini at Mansa Devi Temple : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नवरात्र के तीसरे दिन पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर मे पहुंचे। बता दें कि सीएम सैनी ने अपनी सुमन सैनी के साथ पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता रानी के चरणों में शीश नवाया।

इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी और उनकी पत्नी माता का आशीर्वाद लेने के बाद हवन और यज्ञ में भी शामिल हुए। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया और पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल आदि भी मौजूद रहे।

प्रदेशवासियों को दी नवरात्रों की शुभकामनाएं

वहीं इस दौरान सीएम पत्रकारों के साथ भी रूबरू हुए और प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं। नवरात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रकृति में भी एक नया निखार नजर आता है। नवरात्र का यह पर्व सभी के लिए खुशियां लेकर आए, ऐसी मेरी कामना है।

यह भी पढ़ें : Gurugram School Fees Hike : ग्रेड 3 के लिए गुड़गांव स्कूल की फीस 30 हजार प्रति माह! पिता ने बढ़ती स्कूल फीस पर जताई चिंता

यह भी पढ़ें : Bullets Fired At Young Man : तीन युवकों ने एक युवक के साथ मरपीट कर उस पर बारी-बारी से चलाई गोलियां