प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Nayab Singh Saini Floor Test LIVE Update : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रखा विश्वास मत

  • जजपा के पांचों विधायक बाहर निकले

India News (इंडिया न्यूज़), CM Nayab Singh Saini Floor Test LIVE Update, चंडीगढ़ : हरियाणा के नायब सिंह सैनी ने कल जहां शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली वहीं आज नायब सैनी की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट है। इस दौरान जजपा ने व्हिप भी जारी किया है। विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले शोक प्रस्ताव पढ़ा और फिर दावा किया है कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। इसको लेकर सीएम ने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी है।

सदन में रखे गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। स्पीकर ने सदन में 1 घंटा विपक्ष और 1 घंटा सत्तापक्ष को बोलने का मौका तय किया। कल जहां अनिल विज विधायक दल की बैठक छोड़कर बाहर आ गए थे वहीं आज वे सदन में पहुंचें

रघुबीर कादयान बोले-मुझे सदन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई

वहीं इस दौरान स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हाउस का कोई सदस्य मेरी अनुमति से बोल सकता है। मैंने मनोहर लाल को अनुमति दी है। वहीं रघुबीर कादयान ने कहा कि मुझे सदन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई तो स्पीकर ने कहा ई विधानसभा के तहत सबको मेल किया गया था।

विश्वास मत की वोटिंग से पहले जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, रामनिवास सूरजाखेड़ा, ईश्वर सिंह भी बाहर गए। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की सदन से बाहर निकले।

जजपा के विधायकों को अनुपस्थित रहने का व्हिप

वहीं विश्वासमत के दौरान जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक सदन से अनिवार्य रूप से अनुपस्थित रहेंगे। पार्टी ने 3 लाइन का व्हिप जारी कर दिया है।

राज्य में 90 विधानसभा सीटें, 48 विधायकों का समर्थन

नव नियुक्त सीएम सैनी ने बताया कि जजपा से गठबंधन टूटने के बाद भी उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है।भाजपा विधायकों की बात करें तो उसके पास अपने कुल 41 विधायक हैं वहीं 6 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी मिला हुआ है है। वहीं हलोपा से गोपाल कांडा का समर्थन मिला हुआ है। राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं। इस हिसाब से उन्हें विश्वास मत हासिल करने के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, सत्र में कांग्रेस विधायक भी पहुंचेंगे। ऐसे में बहुमत परीक्षण के दौरान हंगामा होने के भी आसार हैं।

विधानसभी सीटों पर एक नजर

  • भाजपा—41
  • निर्दलीय–07
  • कांग्रेस—30
  • जजपा—10
  • हलोपा—01
  • इनेलो—01
  • कुल संख्या-90

यह भी पढ़ें : Haryana CM Oath Ceremony : नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

यह भी पढ़ें : Nayab Singh Saini : जानिए कौन है नायब सिंह सैनी जो संभालेंगे हरियाणा की कमान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Jind Accident : कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind Accident : सफीदों कस्बे के जींद रोड़ पर गांव रत्ताखेड़ा…

9 hours ago

Loharu Vidhan Sabha : कामयाब जनसमर्थन रैली के बाद आभार जताने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जेपी दलाल

लोहारू की जनता का सदैव ऋणी रहेगा मेरा परिवार: जेपी दलाल दिनभर चर्चा का विषय…

10 hours ago

Subhash Barala Taunts Congress : वोट के बदले नौकरी देना कांग्रेस का भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला एक सूत्रीय फार्मूला 

कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला, असली मकसद झूठ बोलकर सत्ता हथियाना India News Haryana…

10 hours ago

Jind Crime : अमेरिका भेजने का झांसा दे 27 लाख ठगे

पुलिस ने तांत्रिक समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का किया मामला दर्ज India News…

10 hours ago

Haryana Election 2024 : सिनेमाघर और केबल पर एमसीएमसी कमेटी की अनुमति से ही होगा विज्ञापनों का प्रसारण

पेड न्यूज पर रखी जा रही है विशेष नजर, एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणपत्र के बाद…

10 hours ago

Haryana Assembly Elections 2024 : अंतरराज्यीय हरियाणा-यूपी पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा की दृष्टि से यूपी पुलिस अलर्ट  India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections 2024…

11 hours ago