होम / Orphanage And Old Age Home Panipat : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पानीपत में किया अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन

Orphanage And Old Age Home Panipat : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पानीपत में किया अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन

• LAST UPDATED : July 7, 2024
  • वृद्ध आश्रम का दौरा कर वृद्ध व अनाथ लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम भी जाना
  • जनसेवा समिति संस्थान को 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Orphanage And Old Age Home Panipat : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जनसेवा समिति संस्थान रोहतक की पानीपत शाखा के तत्वावधान में रविवार को सौंधापूर गांव में अनाथ एवं वृद्ध आश्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह आश्रम जरूरतमंदों व असहायों की मदद में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है जो सामाजिक क्षेत्र में दूसरों के लिए सेवाभाव को लेकर कार्य करते हैं।

Orphanage And Old Age Home Panipat : निजी कोष से 21 लाख रुपए की घोषणा

उन्होंने कहा कि इस देश के निर्माण में संतों, महापुरुषों का महत्वपूर्ण स्थान है। सेवा के लिए ये महापुरुष हमेशा प्रेरणादायक साबित होते रहेंगे। उन्होंने संस्थान को 21 लाख रुपए की राशि अपने निजी कोष से सहायतार्थ प्रदान करने की घोषणा की व जरूरत पड़ने पर और सहायता का आश्वासन दिया।

Orphanage And Old Age Home Panipat

Orphanage And Old Age Home Panipat

संस्थान द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा

उन्होंने कहा कि 400 बेड का यह आश्रम मानव सेवा की जीती जागती मिसाल है। यह उन लोगों के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा जो समाज की मुख्यधारा से कट गए थे। उन्होंने संस्थान द्वारा किए गए इस पवित्र कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार के साथ समाज भी इस तरह के पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने व जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता है।

वृद्ध व अनाथ लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी पूछा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धजनों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की गई है जिनका वर्तमान में वृद्धों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन में बढौतरी करके बुजुर्गो का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गो का आश्रय नहीं है वे इस आश्रम का लाभ लेंगे। इस दौरान उन्होंने वृद्ध आश्रम का दौरा कर वृद्ध व अनाथ लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी पूछा।

Orphanage And Old Age Home Panipat

Orphanage And Old Age Home Panipat

आश्रम के निर्माण पर 10 करोड़ की लागत आई

इस मौके पर संस्था के प्रधान सतीश गोयल ने बताया कि इस आश्रम के निर्माण पर 10 करोड़ की लागत आई है। आश्रम के निर्माण में विकास, पंचायत एवं सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने भी अपने ऐच्छिक कोष से 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, उपायुक्त श्री वीरेन्द्र कुमार दहिया, स्वामी परमानंद इत्यादि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Minister Mahipal Dhanda : शुगर मिल परिसर में लगाए जाएंगे 5100 पौधे : महिपाल ढांडा

यह भी पढ़ें : Manohar Lal in Karnal : भाजपा तीसरी बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी : मनोहर लाल

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox