प्रदेश की बड़ी खबरें

Garhi Sampla Kiloi Assembly : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली में मांगा समर्थन, मंजू हुड्डा को विजयी बनाने की अपील की

  • किलोई की जनता पिछले 60 साल भूल जाएगी, भाजपा सरकार आने पर होगा अभूतपूर्व विकास
  • हरियाणा में तीसरी बार भाजपा का परचम लहराएगा, हुड्डा सरकार के 10 साल का हिसाब आज भी अधूरा
  • बाप-बेटे को 8 तारीख के बाद जनता आईसीयू में भेजने वाली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Garhi Sampla Kiloi Assembly : बुधवार को गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन आशीर्वाद रैली में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा  से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मंजू हुड्डा को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए जनता से अपील की। इस मौके भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष  रणवीर ढाका,सतीश शर्मा, कमल सिंह सैनी, वीर सिंह हुडा,प्रेम सिंह हुड्डा, आशा शर्मा समेत तमाम भाजपा नेता मंच पर उपस्थित रहे।

Garhi Sampla Kiloi Assembly : कांग्रेस ने झूठ बोलकर जनता को लूटा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है और हरियाणा की जनता तय कर लिया है कि तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की किलोई में भाजपा प्रत्याशी के जीतने के बाद किलोई के विकास के लिए जितना भी बजट आवश्यक होगा, वह दिया जाएगा और विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के साथ धोखा किया है और झूठ बोलकर जनता को लूटा है।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठपत्र जनता के सामने रखा था। यही पत्र कांग्रेस ने हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में भी उतारा था और वहां झूठे वादे किए थे। लेकिन उन वादों को पूरा करने के बजाय बिजली की कीमतें बढ़ा दीं, महिलाओं को एक पैसा भी नहीं दिया और युवाओं को एक नौकरी भी नहीं दी। कांग्रेस ने अपनी चादर से ज्यादा पैर पसार लिए थे इसलिए उनकी चादर अब फट चुकी है।

भाजपा ने सड़कों का विकास किया, इसीलिए रोड शो कर पा रहे हैं राहुल

कांग्रेस विधायकों के विवादित बयानों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक कहते हैं कि बिना भ्रष्टाचार के सरकार नहीं चलती और चुनाव जीतने के बाद वे सबसे पहले अपना और अपने रिश्तेदारों का घर भरेंगे। 8 तारीख के बाद जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में पर्यटन करने के लिए आए हैं। भाजपा की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा की सड़कों का विकास किया है, इसलिए राहुल गांधी हरियाणा में रोड शो कर रहे हैं।  वे अपनी बहन को अपने साथ ले आए, लेकिन हरियाणा के लोगों को मलाल है कि वह अपने जीजा रॉबर्ट वाड्रा को साथ क्यों नहीं लाये।

अपने शासनकाल में युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं देते थे हुड्डा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा साहब मुझसे हिसाब मांग रहे थे, इसलिए मैंने भी उनके 10 वर्षों के कार्यकाल से संबंधित उनसे कुछ प्रश्न पूछे थे, लेकिन 4 महीने हो गए और आज तक उन्होंने किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि आज नौकरियों की बात करने वाले भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के हाथ किसने रोक रखे थे, उन्होंने अपने कार्यकाल में बेरोजगार युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं दी?

जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना किसी खर्ची और पर्ची के पारदर्शी तरीके से हरियाणा सरकार में नौकरी देने का काम किया है। राहुल गांधी से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब वह भी दिल्ली में सरकार में थे। राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए की तब खर्ची-पर्ची की व्यवस्था क्यों चलती थी।

मंजू हुड्डा के विकास कार्य पिछले 60 सालों पर पड़ेंगे भारी

उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रत्येक बूथ पर अपने पड़ोसियों और सगे-संबंधियों को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि 5 तारीख को मतदान के बाद जब 8 तारीख को नतीजे घोषित होंगे, तब लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि अगर किलोई की जनता ने भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को आशीर्वाद देकर विजई बनाया, तो वह इतना विकास करेंगे की किलोई की जनता पिछले 60 सालों को भूल जाएगी। उन्होंने कलोई की जनता को आश्वासन दिया की तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रति माह एक दिन कलोई की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने का काम करेंगे।

महिलाओं, किसानों और गरीबों सहित भाजपा करेगी प्रदेश का चहुँमुखी विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद माताओं और बहनों को प्रति माह ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत 2100 रुपए दिए जाएंगे और 500 रुपए में गैस का सिलेंडर मुहैया करवाया जाएगा। किसानों के मुद्दे पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेकर हरियाणा को देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बना दिया है। किसान के खर्चों को कम करने के लिए फसलों के नुकसान के समय में किसानों के खाते में प्रति एकड़ ₹2000 पहुंचने का काम किया है।

8 तारीख के बाद धान की फसल 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जाएगी। 1 लाख 80 हजार रुपए से कम आय वाले परिवारों के घरों की छत पर 2 किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे जिससे उनका बिजली बिल जीरो हो जाएगा और उसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।  8 तारीख के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 5 लाख नए घर बनाएगी। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत पहले चरण में 14 शहरों के 15 हजार 630 लोगों 30 गज का प्लॉट देने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

आधी रात में भी जनता के लिए खुले हैं मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बाप-बेटे, जो हिसाब मांगते हुए घूम रहे हैं, हरियाणा की जनता उन्हें 8 तारीख के बाद हिसाब देने का काम करेगी, जिससे 8 तारीख के बाद कांग्रेस आईसीयू में भर्ती हो जाएगी, क्योंकि कांग्रेस ने गरीब व्यक्तियों का शोषण किया है। उन्होंने बताया की एक दिन रात के 1 बजे रोहतक के कुछ युवा उनसे मिलने आए थे, उन्होंने कहा कि वे सिर्फ ये देखने आए थे कि मैं अपने वादे के अनुसार रात में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मिलता हूँ अथवा नहीं।  वे संतुष्ट होकर गए और इसी प्रकार कभी भी आवश्यकता पड़ने पर जनता आधी रात में भी मुख्यमंत्री आवास पर आ सकती है।

एक व्यक्ति के पीछे 10 वर्ष हुए बेकार, अब भाजपा को मौका दे किलोई की जनता: मंजू हुड्डा

इस अवसर पर गढ़ी सांपला से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने विश्वास जताया कि किलोई विधानसभा से इस चुनाव में भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान होगा और कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि वह दिल्ली-चंडीगढ़ जाकर नहीं, बल्कि लोगों के बीच में रहकर काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि वह जिला परिषद के अध्यक्ष के रूप में लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही हैं और आगे भी इसी प्रकार सेवा करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है, और कलोई की जनता एक व्यक्ति के पीछे 10 वर्ष बर्बाद कर चुकी है, अब उन्हें किलोई के विकास के लिए भाजपा को भी एक अवसर देना चाहिए।

Haryana Election: ‘मेरी ओलंपिक सफर में प्रियंका गांधी का हाथ’, विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Election 2024: अमर सिंह के इस्तीफे से हरियाणा में AAP को लगा झटका, कांग्रेस में हुई एंट्री!

 

 

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Krishan Pal Gurjar : हरियाणा में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार, भाजपा की आंधी, नहीं है कोई टक्कर में

हरी विहार इलाके और सेक्टरों की सडक़ों में अब नहीं है कोई अंतर : मूलचंद…

8 mins ago

Model Code Of Conduct के उल्लंघन और मतदाताओं को प्रलोभन देने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : पंकज अग्रवाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Model Code Of Conduct : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज…

26 mins ago

Sarvapitri Amavasya पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

पवित्र सरोवर में डुबकी लगा कर की मोक्ष की कामना मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर…

36 mins ago

MP Hema Malini And Nayab Saini ने किया लाडवा में रोड शो, हेमा मालिनी को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

कांग्रेस के झूठे झांसों से बचें लाडवा की जनता, नायब सिंह को विजयी बनाएं :…

1 hour ago

Mohan Lal Badauli : हरियाणा सरकार ने गत 10 वर्षों में करवाए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badauli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली…

1 hour ago