होम / CM Attacks Aap and Congress : आप और कांग्रेस पर साधा निशाना, आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी भ्रष्ट : मुख्यमंत्री

CM Attacks Aap and Congress : आप और कांग्रेस पर साधा निशाना, आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी भ्रष्ट : मुख्यमंत्री

BY: • LAST UPDATED : January 18, 2025
  • सीएम ने प्रदेशभर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की बैठक ली

इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM on Aap and Congress : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मधुबन पुलिस अकादमी करनाल में पहुंचे, जहां पर उन्होंने अकादमी के कॉन्फ्रेंस हॉल में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान राज्य स्तरीय प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम में शिरकत की। इस बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण भी मौजूद रहे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री इसी स्थान पर प्रदेश भर के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की बैठक ली।

प्रदेश के कामों को लेकर सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए तो वहीं क्राइम पर काबू लगाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। मधुबन पुलिस अकादमी में अधिकारियों की मीटिंग लेने के बाद करनाल बीजेपी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

CM Attacks Aap and Congress : दिल्ली चुनाव पर ये बोले सीएम सैनी

दिल्ली चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां पर आम आदमी पार्टी का सुपड़ा साफ होता जा रहा है। पिछले चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली की तारों की व्यवस्था के बारे में बात की थी, लेकिन अब भी तारें ऐसी ही लटकी हुई हैं, तारों के जंजाल बने हुए हैं। दिल्ली में सड़कों का भी बुरा हाल है, उनसे किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं बन पाई। उन्होंने यमुना के पानी को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया।

एनजीटी भी दिल्ली सरकार को लताड़ चुकी

उन्होंने कहा कि हरियाणा से दिल्ली में पानी की एंट्री होती है। हरियाणा की सीमा तक पानी साफ है, लेकिन दिल्ली आने के बाद पानी खराब हो जाता है और आगे दिल्ली से होकर जब दोबारा हरियाणा में पानी आता है तो उसकी स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो जाती है।

एनजीटी के द्वारा भी दिल्ली सरकार को बोला गया है, लेकिन उनसे किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं बन पा रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते थे। लेकिन आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्ट है। उनके मंत्री विधायक जेल में पड़े हैं और भ्रष्टाचार के बड़े आरोप उनके ऊपर लगे हैं जनता सब जान चुकी है।

Vatika Group Property Attachment : हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वाटिका ग्रुप की 68.59 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क, ये रहे कारण

चुनावी घोषणा पत्र भी बोले

जब उनसे सवाल किया गया कि चुनावी घोषणा पत्र में जो बातें रखी थी उनको का पूरा करेंगे, महिलाओं को 2100/- प्रति महीना देने की जो बात हुई थी। इस पर उन्होंने कहा कि मैं 100 दिन सरकार के प्रयोग होने के उपलक्ष में चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा हूं, वहां पर हम अपनी 100 दिन की सरकार की उपलब्धियाें के बारे में बताएंगे।

हरियाणा के पटवारी पर जो कार्रवाई की गई है, उसके सवाल में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जीरो टॉलरेंस की नीति है और जो भी भ्रष्ट कर्मचारियों या अधिकारी है, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। हमने अधिकारियों को भी विशेष तौर पर कड़े निर्देश दिए हैं कि जो भी किसी प्रकार का करप्शन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हमने जनता के कामों को प्राथमिकता देनी है, उनको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।

Vatika Group Property Attachment : हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वाटिका ग्रुप की 68.59 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क, ये रहे कारण

जनता के लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए

आज की बैठक में हमने अधिकारी को निर्देश दिए कि जो भी हरियाणा में काम लंबित हैं, उनको जल्दी पूरा किया जाए। क्राइम को लेकर भी अधिकारियों को बोला गया है कि क्राइम पर लगाम लगाई जाए। हरियाणा के हर नागरिक को न्याय दिलाना और उनकी समस्या का हल करना यह है हमारी जिम्मेदारी है।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिव सहित सभी जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

8th Pay Commission : हरियाणा में इतने कर्मचारी और पेंशनर्स होंगे लाभान्वित, सरकार पर पड़ेगा 9,000 करोड़ का वित्तीय बोझ

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT