प्रदेश की बड़ी खबरें

CM on Lok Sabha and Assembly Elections : 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ लड़ने के लिए तैयार : मुख्यमंत्री

  • कहा : जनता ने नारों की राजनीति को दूर फेंका

India News (इंडिया न्यूज), CM on Lok Sabha and Assembly Elections, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तीन प्रदेशों में भाजपा की जीत ने पार्टी की नीतियों व जनता के हित के लिए किए गए कार्यों पर मुहर लगा दी है। जनता ने नारों की राजनीति को उखाड़ फेंका है। मुख्यमंत्री हिसार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि केंद्रीय चुनाव समिति तथा चुनाव आयोग निर्णय करेगा तो वे लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा निचले स्तर तक योजनाओं को पहुंचा रही है।

केंद्र सरकार की योजनाओं पर जनता ने मुहर लगाई

हरियाणा में जजपा से गठबंधन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नीतिगत विषय है। समय आने पर ही इस पर कोई फैसला होगा। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों तक के संगठन ने बूथ लेवल पर काम करके सब प्रदेशों में बीजेपी को बेहतर परिणाम दिए हैं। कांग्रेस जैसा कह रही है कि इन नतीजों का इम्पेक्ट 2024 के चुनाव में आएगा, तो मैं भी कहता हूं कि इनका परिणाम आयेगा। इन चुनाव के पीछे कई कारण गिनाये जा सकते हैं, लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं पर जनता ने मुहर लगाई है। इसके साथ ही मैेनिफिस्टो पर वहां की जनता ने भरोसा किया है।

उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में अंत्योदय की भावना से काम कर रहे हैं, अंतिम व्यक्ति तक परिणाम पहुंचे, इसमें हम लगे है। विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है, जनता की समस्याओं का हल कर रहे हैं, जिन्हे योजनाओं का लाभ नहीं मिला हैं, उन्हें देने की कोशिश है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने सोचा तक नहीं है कि देश को विकसित करना है। हम विकासशील देशों की श्रेणी में आते है, 100 वर्ष आजादी के पूरे होने पर हमारा देश विकसीत देशों में शामिल हो जाएं, इसके लिए सरकारों को काम करना है, जनता को भी योगदान देना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार का कार्यक्रम हैं, संसाधनों का कोई दुरूपयोग नहीं हो रहा है।

500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समय-समय पर योजनाएं बनती हैं, हर प्रदेश की अपने हिसाब से योजनाएं होती है। हमने यहां 3 हजार पेंशन देने की बात कही, यहां कैंसर पीडित के लिए पेंशन देने की योजना लागू की, सरकारी स्कूलों के लिए योजनाएं बनाई, इसके साथ ही पुराने पेड़ों के लिए योजनाएं बनाई। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद डॉक्टर डीपी वत्स तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : INLD Executive Members : इनेलो कार्यकारिणी में 45 सदस्यों को जगह दी

यह भी पढ़ें : International Gita Mahotsav 2023 : 7 से 24 दिसंबर तक होगा महोत्सव, हरियाणा पवेलियन, प्रदर्शनी और पुस्तक मेला रहेगा आकर्षण का केन्द्र

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Poll : निवर्तमान विधायकों को इस तारीख से पहले खाली करने होंगे सरकारी आवास

15 दिन में रेंट नहीं जमा करवाया  तो निर्धारित हाउस रेंट से 150 गुना ज्यादा…

9 mins ago

Haryana Election 2024: ‘कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं…, बीच चुनाव में खट्टर का शैलजा को खुला ऑफर

Haryana Election 2024: 'कांग्रेस में दलित बहन का अपमान, वो आएं..., बीच चुनाव में खट्टर…

19 mins ago

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

2 hours ago

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…

2 hours ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

3 hours ago