Mata Mansa Devi Temple Panchkula : रामनवमी पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में सीएम ने टेका माथा

  • मंत्रोच्चारण के बीच हवन में लिया भागयज्ञ में डाली आहूतियां

  • दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की भी करी समीक्षा

इंडिया न्यूज, Haryana (Mata Mansa Devi Temple Panchkula) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar lal) आज राम नवमी के अवसर पर पंचकूला में ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा देवी के दर्शन कर महामाई का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली व सुख-समृद्धि के लिए कामना की। मनोहर लाल ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजाअर्चना की तथा मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के बीच हवन में भाग लिया तथा यज्ञ में आहूतियां डाली। पूजाअर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन भी किया।

रक्तदान जागरुकता शिविर का भी शुभारंभ

Mata Mansa Devi Temple Panchkula

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान जागरुकता शिविर का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रक्तदाताओं से भी मिले और बैच लगाकर उनका हौंसला बढ़ाया। इसके उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  9वें और अंतिम नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने माता के चरणों में पूरे प्रदेश की जनता के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने कामना की है कि प्रदेश की जनता पर किसी प्रकार का कष्ट न आए।

Mata Mansa Devi Temple Panchkula

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां आकर उन्हें माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा किए गए अनेक विकास कार्यों की भी जानकारी मिली है। यहां की कार्यकारिणी और बोर्ड के सदस्य ने उन्हें बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की श्रद्धा लगातार बढ़ रही। इस मंदिर के साथ साथ काली माता मंदिर कालका और चंडी माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं  की संख्या में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त महावीर कौशिक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज, आज 91 केस

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result : फिरोजफुर झिरका से कांग्रेस के मामन खान आगे, इन मुस्लिम उम्मीदवारों का भी जानें हाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Result : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना…

3 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : शुरुआती रूझानों में दुष्यंत चौटाला सोच में डूबे, आगे की गिनती पर उम्मीद

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर…

32 mins ago

Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले- PM Modi को जलेबी भेजेंगे

Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले-…

33 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : परिणाम से पहले Hooda ने ये दिया बड़ा बयान

बोले- हुड्‌डा न न टायर्ड और न रिटायर्ड, सीएम पद को लेकर हाईकमान ही करेगा…

53 mins ago

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए…’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी का बड़ा दावा

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए...’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी…

1 hour ago