होम / Farmer’s Financial Assistance : सीएम ने कर्ज में डूबे किसान को तत्काल पहुंचाई आर्थिक सहायता

Farmer’s Financial Assistance : सीएम ने कर्ज में डूबे किसान को तत्काल पहुंचाई आर्थिक सहायता

• LAST UPDATED : July 20, 2024
  • मुख्यमंत्री की ओर से पत्नी सुमन सैनी ने किसान पुत्री को दिया 1 लाख रुपए का चेक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Farmer’s Financial Assistance : हरियाणा में गरीब व जरूरमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्काल मदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री के स्वैच्छिक कोष से किसान पुत्री स्वाती को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

फसल खराब होने से कर्ज का बोझ बढ़ गया था अधिक

उल्लेखनीय है कि अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान के रहने वाले किसान कृष्ण कुमार की भारी बारिश के कारण फसल खराब हो गई थी, जिससे उनकी आय का एकमात्र साधन खेती खराब होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। कृष्ण कुमार ने खेती के लिए ऋण लिया हुआ था और फसल खराब होने से उन पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया था। इस बोझ के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भी कठिनाई आ रही थी, इसलिए उनके परिवार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मदद की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने किसान की मदद करने का आश्वासन दिया था जिस पर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में पहुंची किसान कृष्ण की पुत्री स्वाति ने 1 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया। स्वाति ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : CM Saini Met To PM Modi : अग्निवीरों के कल्याण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा चलाई योजना पर प्रधानमंत्री ने दिखाई विशेष रूचि

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox