होम / CM Public Meeting Day 3 : पिहोवा से करनाल जाने वाली बस को हरी झंडी

CM Public Meeting Day 3 : पिहोवा से करनाल जाने वाली बस को हरी झंडी

• LAST UPDATED : May 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज), CM Public Meeting Day 3, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कुरुक्षेत्र में तीसरा दिन है। इस दौरान सीएम ने पिहोवा से करनाल जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाई। यह बस पिहोवा से चलकर अभिमन्युपुर और अंजनथली जाएगी और फिर करनाल पहुंचेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल ही अभिमन्युपुर गांव में जनसंवाद के दौरान यह घोषणा की थी। इससे पहले सीएम शाहाबाद व थानेसर विधानसभा क्षेत्र के झांसा, नलवी, खरींडवा, धुराला, ज्योतिसर व अभिमन्युपुर में जनसंवाद कर चुके हैं।

आज के दिन का ऐसा है शेड्यूल

बता दें कि आज सबसे पहले गांव बारना के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से सुबह 11.30 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम किया गया और उसके बाद गांव थाना के पुराने ब्रह्समरोवर काॅम्पलेक्स में दोपहर 12.30 से दोपहर 2 बजे तक व इसके बाद गांव कराह साहब के खेल मैदान नजदीक राजकीय मीडिल स्कूल में सायं 3.30 से सायं 5 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़ें : CM Public Meeting Day 2 : भाजपा राज में अब सिलेंडर के लिए लाइनों में नहीं लगना पड़ता : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Karnataka Election 2023 LIVE Update : कांग्रेस कर्नाटक को अपने शाही परिवार का ATM बनाना चाहती है : प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : देश में कोविड-19 के 3,720 नए मामले

Tags: