होम / CM Pushkar Singh Dhami ने पुण्डरी, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

CM Pushkar Singh Dhami ने पुण्डरी, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

• LAST UPDATED : September 30, 2024
  • भाजपा को दिया हर एक वोट हरियाणा को समृद्धि, प्रगति और उन्नति की ओर ले जाएगा
  • केंद्रीय एवं राज्य सरकार मिलकर हरियाणा को डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ाएगी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुण्डरी, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के पक्ष में आयोजित ’जनसभा’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वो भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा जी के पक्ष में जनता का वोट मांगने आए हैं।

उन्होंने कहा सतपाल जाम्बा लंबे समय से इस क्षेत्र की सेवा करते आ रहे हैं। जनता उन्हें अवश्य अपना प्रेम देकर भारी मतों से विजय बनाएगी। उन्होंने जनता से आगामी 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक कमल के फूल के पक्ष में मतदान करने और करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा भाजपा पर गया हर एक वोट हरियाणा को समृद्धि, प्रगति और उन्नति की ओर ले जाएगा। केंद्रीय एवं राज्य सरकार मिलकर हरियाणा को डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ाएगी।

CM Pushkar Singh Dhami : हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदली

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों में हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को वापस भारत लाया। उन्होंने कहा कैथल क्षेत्र में कैथल-राजस्थान परियोजना को मंजूरी, कैथल में सड़को का जाल बिछाया गया है। हरियाणा में रेलवे के बजट को 300 करोड़ से बढ़ाकर 3000 करोड रुपए तक बढ़ाया गया है। कई रेल लाइनो पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कार्य गतिमान है।

भाजपा के पास हरियाणा के विकास को लेकर स्पष्ट विजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल में 950 करोड़ की लागत से भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जा चुका है।  सरकार द्वारा हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में कृष्णा सर्किट हड़पा सर्किट, सरस्वती विकास धरोहर का केंद्र जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा के पास हरियाणा के विकास को लेकर स्पष्ट विजन है। भाजपा सरकार में बीते 10 सालों में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया।

कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ठगने का काम किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को ठगने के लिए कांग्रेस के लोग मैदान में उतर गए हैं। ये लोग सिर्फ जनता में झूठ और भ्रम पैदा करते हैं। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां घपलों और घोटालों में एक दूसरे में साझेदार है। कांग्रेस के शासन में हरियाणा की स्थिति दयनीय हो गई थी। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ठगने का काम किया।

कांग्रेस के समय में हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग का खेल हुआ करता था। भाजपा ने हरियाणा में पर्ची खर्ची का सिस्टम बंद करके पारदर्शिता को अपनाया है। कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने अपने आराम के लिए हरियाणा को कर्जदार और जनता को कंगाल बना दिया था। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल, भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा, भाजपा जिला मनीष, विनय रौहेला, प्रदीप राणा, कृष्णा शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Deepender Hooda Taunts BJP : कौशल रोजगार निगम के नाम पर बीजेपी ने युवाओं को दिया धोखा

Rahul Gandhi : भाजपा के पास है निर्दलीयों और छोटे दलों का कंट्रोल, सावधानी से करें वोट

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox