India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamuna Water Row : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दाहिसरा गांव के पास यमुना नदी के घाट का दौरा किया। अरविंद केजरीवाल के झूठ और जहरीली राजनीति को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवाब दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बेझिझक होकर यमुना का पानी पीया। मुख्यमंत्री ने यमुना नदी में किया पूजन और नदी के पवित्र जल का आचमन किया।
मुख्यमंत्री बोले, केजरीवाल साहब! की झूठ बोलना पुरानी फ़ितरत, पिछले 10 साल में काम करने की बजाए लोगों को झूठ बोलकर डरा रहे केजरीवाल, मुख्यमंत्री ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी दिखाकर केजरीवाल के झूठ की खोली पोल, पिछले चार सैंपल की जाँच रिपोर्ट में हरियाणा की सीमा पर यमुना का जल मानकों पर उतरा पूरी तरह खरा। केजरीवाल से की झूठे बयान के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोगों से माफ़ी मांगने की मांग।
यमुना नहीं में बढ़े अमोनिया को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली से सटे पल्ला गांव में यमुना नदी से पानी को पिया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने विवादित बयान दे रहे हैं। सीएम ने कहा आज मैं यहां यमुना नदी के तट पर आया हूं और यमुना से पानी का एक घूंट भी पी है। वहीं जल संसाधन प्राधिकरण ने यहां से नमूने लिए और पानी में कोई जहर नहीं मिला।
बता दें कि दिल्ली चुनाव में प्रचार अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया था। उनका कहना है कि हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बहुत अधिक होने से दिल्ली के तीन जल आपूर्ति संयंत्र बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं और राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट शुरू हो गया है। वहीं, केजरीवाल के आरोपों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा भाजपा ने पलटवार किया था।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना का पानी राजनीतिक मुद्दा बना हुआ है। इस बीच हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने दिल्ली में यमुना का पानी पीया। यमुना के जल को लेकर विवाद के बीच सीएम सैनी का वीडियो सामने आया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने हरियाणा की सरकार पर आरोप लगाया है। वहीं यह मामला चुनाव आयोग के दरवाज़े तक पहुंच चुका है।
इस बीच सीएम सैनी दिल्ली में यमुना का पानी पीते दिखे. इसके बाद उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जिस प्रकार का लोगों में भय पैदा करने का डराने वाला बयान अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने ज़हर मिला कर भेजा है, मास जेनोसाइड की बात की है, कल अधिकारीयों ने सैंपल लिया है, मैंने खुद पानी का आचमन किया है कोई ज़हर नहीं है, वो खुद बचना चाह रहा है। ऐसा बयान देकर उन्होंने हरियाणा के लोगों को अपमानित करने का काम किया है.”