प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Saini in Kurukshetra : पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह की घोषणा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini in Kurukshetra : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र और लाडवा के साथ-साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पिहोवा से यमुनानगर तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी बाईपास बनाकर लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निजात दिलाई जाएगी। प्रदेश में तेज गति के साथ कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत व धन्यवाद समारोह में संबोधित रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्र की सम्मानित जनता को हाथ जोड़कर शीश नवाते हुए कमल का फूल खिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा व विश्वकर्मा जयंती की भी सभी को बधाई दी।

  • प्रदेश में जल्द कई हजार करोड़ की परियोजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा

  • हर नागरिक की समस्या का होगा समाधान, 24 घंटे खुले रहेंगे जनता के लिए दरवाजे

Haryana Rohtak : हरियाणा में पुलिस और व्यापारियों के बीच मचा घमासान, सड़कों पर उतरे दुकानदार

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर लाडवा को विकास की दृष्टि से बेहतर बनाना है। प्रदेश में मेट्रो व लोकल ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा, ताकि लोगों को अपने आवागमन में आसानी हो।

प्रदेश में जल्द ही ऐसे बहुत सी सड़क परियोजनाओं व अन्य परियोजनाओं को गति देने का काम किया जाएगा जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो और लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नागरिकों की जो भी समस्याएं एवं कार्य हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित किया जाए।

Haryana Nayab Government : प्रदेश में हावी अफसरशाही पर नकेल कसने की तैयारी में नायब सरकार

नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के तहत जहां पर भी सड़कों से संबंधित पैच वर्क या सड़कों को दुरुस्त किया जाना है, उस कार्य को जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की समस्या का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के लिए 24 घंटे हमारे दरवाजे खुले रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जैसे ही समय मिलेगा, वह लाडवा के हर वार्ड, गांव, मोहल्ले में जाकर जनता का यहां से कमल का फूल खिलाने के लिए धन्यवाद भी करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल प्रमुख को कहा कि भाजपा द्वारा ऑनलाइन भाजपा की प्राथमिक सदस्य बनाने की मुहिम चलाई गई है। हर बूथ पर समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कम से कम 300 लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Haryana News : धान व बाजरा की खरीद…, सरकार कर चुकी इतने करोड़ रुपए का भुगतान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mumbai’s Bandra Railway Station पर मची भगदड़, एक दूसरे को रौंदने का भयावह मंज़र सीसीटीवी में कैद, इतने लोग घायल 

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Mumbai's Bandra Railway Station : मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे…

1 hour ago

Aam Aadmi Party पर मंत्री विज का तंज, बोले “ये लोग घर बैठे-बैठे ही गुब्बारे छोड़ते रहते हैं”

हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है - परिवहन मंत्री अनिल…

2 hours ago

Haryana News : धान व बाजरा की खरीद…, सरकार कर चुकी इतने करोड़ रुपए का भुगतान

2,28,565 धान तथा 1,26,951 बाजरा पर किसानों को किया जा चुका है एमएसपी का भुगतान…

2 hours ago

karnal Murder News : पहले की युवक की हत्या और फिर…, इलाके में मचा हड़कंप

India News Haryana (इंडिया न्यूज), karnal Murder News : त्योहारी सीजन में जहां सभी लोग…

3 hours ago

Harjinder Singh Dhami फिर बने एसजीपीसी के प्रधान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Harjinder Singh Dhami : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार…

4 hours ago