होम / Panipat News : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के संसदीय कार्यालय पहुंचे सीएम सैनी, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा को दी शुभकामनाएं

Panipat News : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के संसदीय कार्यालय पहुंचे सीएम सैनी, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा को दी शुभकामनाएं

BY: • LAST UPDATED : January 30, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat News : मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लघु सचिवालय स्थित केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के संसदीय कार्यालय पहुंचे। वहां पहुंचने पर मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने बुके देकर तथा शाल ओढ़कर मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया।साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश कुमार राणा ने भी शाल ओढ़कर स्वागत किया।

इस मौके पर मंत्री राव नरवीर, जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, विधायक प्रमोद विज, उपायुक्त वीरेंद्र दहिया, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, प्रदीप उपाध्याय, पंडित पंकज शर्मा, जतिन झोंका, अंकित रावल, विकास वैद्य, नीरज राणा, रविन्द्र कश्यप, मालती अरोड़ा, तुषार खरबंदा, ध्यान सिंह राणा, अशोक गुप्ता एवं ईश राणा मौजूद रहे।

Panipat News

Panipat News : पारदर्शिता तथा ईमानदारी की नई मिसाल कायम की

मुख्य मंत्री नायब सैनी ने गजेंद्र सलूजा को शुभकामनाएं दी। सैनी ने शुभ कामनाएं संदेश में कहा कि इस कार्यालय के माध्यम से जनता की सरकार की नीतियां तथा योजनाओं को जानकारी हो रही  है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के जनता की सेवा कर रही है। साढ़े पांच सौ अधिक सेवाएं ऑनलाइन कर आम जन को स्वच्छ शासन प्रदान कर रही है।बिना खर्ची पर्ची नौकरियां देकर पारदर्शिता तथा ईमानदारी की नई मिसाल कायम की है।

सलूजा ने मुख्यमंत्री को कार्यालय की कार्य प्रणाली की जानकारी दी

गजेंद्र सलूजा ने मुख्यमंत्री को कार्यालय की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। गजेंद्र सलूजा बताया कि सभी आगंतुकों को केंद्र सरकार से संबंधित कार्यों को दिल्ली कार्यालय से ताल मेल कर हल करवाया जाता है। सांसद निधि से होने वाले कामों के बारे भी सरपंचों, स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से विचार विमर्श किया जा रहा।

CM Nayab Saini : जनकल्याण को समर्पित होगा प्रदेश सरकार का बजट, किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को दिया जाएगा पूर्ण प्रतिनिधित्व

CM Nayab Saini ने पानीपत में कपड़ा उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की पूर्व बजट परामर्श बैठक, जानें अब तक कितने सुझाव हुए प्राप्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT