होम / Cm Statement In Haryana Budget Session 2022-23 का बजट अंत्योदय को समर्पित

Cm Statement In Haryana Budget Session 2022-23 का बजट अंत्योदय को समर्पित

BY: • LAST UPDATED : March 22, 2022

संबंधित खबरें

Cm Statement In Haryana Budget Session

यह कर्ज का नहीं, फर्ज का बजट 
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Cm Statement In Haryana Budget Session मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा कि वर्ष 2022-23 का बजट अंत्योदय को समर्पित है। सरकार का लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना है। जिसका हक होगा, उसको अपना हक अवश्य मिलेगा, लेकिन सरकारी योजनाओं का लाभ सबसे पहले गरीब व्यक्ति को ही मिलेगा, इसलिए हमारी सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह कर्ज का नहीं, फर्ज का बजट है जिसमें हमने हर जरूरतमंद व्यक्ति के उत्थान करने का बेड़ा उठाया है। यह पैसा न सत्ता पक्ष का है और न विपक्ष का है। यह जनता का पैसा है और हम इसका उपयोग सदैव जनहित में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात विधानसभा के चल रहे बजट सत्र के दौरान कही।

विकास की रफ्तार लगातार जारी

विगत 2 सालों में करोड़ों के कारण विकास की रफ्तार धीमी हुई है, परंतु सरकार ने विकास की गति को लगातार बनाए रखा है। हमारी सरकार ने बजट से पूर्व सभी हित धारकों से परामर्श लेने की एक नई पहल शुरू की है। इस बार भी लगभग 550 लोगों से परामर्श कर बजट में उनके सुझावों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट मांगों पर विचार-विमर्श करने के लिए बनी कमेटियों ने भी अपने सुझाव दिए हैं। कमेटी-1 ने सुझाव दिया है कि बजट अनुमानों की निगरानी के लिए एक मैकेनिज्म बनाया जाए, जिसको सरकार ने मान लिया है और वित्त विभाग द्वारा इसके लिए एक आॅनलाइन मैकेनिज्म बनाया जाएगा। इसी प्रकार कमेटी-2 ने भी सिफारिश की है कि विधायकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम बनाया जाए, इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय टर्न यह नहीं दर्शाता कि राज्य में एक आदमी की आय कितनी है। यह केवल एक लेखांकन शब्द है, जिससे एक राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का प्रति व्यक्ति आय के अनुपात में पता लगता है।

Also Read: Corona Cases Update 22 March 2022 देशभर में थमते जा रहे केस, आज आए 1,581 मामले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Surajkund International Crafts Mela में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़, अब तक इतने लाख पर्यटकों ने उठाया मेले का लुत्फ़
Smack Smuggling Case में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार, नशा तस्करी कर शॉर्टकट तरीके से मोटा पैसा कमाना चाहता था आरोपी
AAP State President Sushil Gupta ने कहा -हरियाणा में निगम चुनाव सिंबल पर लड़ेगी  ‘आप’, कार्यकर्ताओं में जोश, गुप्ता ने बीजेपी-कांग्रेस पर साधा निशाना 
Shri Dashrath Mahadev Dham Jalmana : प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम जलमाना को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग, जानें मंदिर का इतिहास और उसके पीछे की कहानी
MLA Ramkumar Gautam ने कांग्रेस और जजपा पार्टी पर साधा निशाना, कहा – धीरे-धीरे हरियाणा से विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस, जजपा का वजूद ही ख़त्म  
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT