होम / CM Nayab Saini In Gohana : सीएम ने हुड्डा और कांग्रेस को घेरा – जनता ने हुड्डा को सत्ता से परमानेंट किया बेदखल, जनता हुड्डा को हरियाणा की कुर्सी नहीं देगी 

CM Nayab Saini In Gohana : सीएम ने हुड्डा और कांग्रेस को घेरा – जनता ने हुड्डा को सत्ता से परमानेंट किया बेदखल, जनता हुड्डा को हरियाणा की कुर्सी नहीं देगी 

• LAST UPDATED : September 12, 2024
  • अत्याचारों का बदला लेंगे युवा और गरीब 
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अरविन्द शर्मा व प्रदीप सांगवान का नामांकन पत्र दाखिल करवाया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini In Gohana :  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को गोहाना से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा व बरोदा से प्रदीप सांगवान का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। इससे पहले जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और हुड्डा को घेरा। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर जोरदार हमला करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हुड्डा 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे और मैं मात्र 56 दिन ही काम कर पाया। फिर भी अगर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा चाहें तो दोनों के कार्यकाल का तुलना करके देख लें, किसने ज्यादा काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 56 दिनों का उनका यह कार्यकाल विकास का मात्र ट्रेलर है,असली पिक्चर 8 अक्टूबर को चुनावी नतीजों के बाद दिखाई जाएगी।

CM Nayab Saini In Gohana : हुड्डा हरियाणा में लूट का राज कायम करने के सपने छोड़ दें

सैनी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में जिस तरह महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर अत्याचार होते थे आज उसका बदला लेने का समय है। हरियाणा की जनता ने हुड्डा को 10 साल पहले ही नकार दिया था, इस बार भी कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जनता हरियाणा की कुर्सी नहीं देगी। जनता ने हुड्डा को सत्ता से परमानेंट बेदखल कर रखा है। हुड्डा हरियाणा में लूट का राज कायम करने के सपने छोड़ दें।

मैंने हर समय मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे सभी के लिए खोल दिए

इस अवसर पर बरोदा से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान और मंडी प्रधान रामधारी जिंदल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा के कार्यकाल में शाम 6 बजे के बाद कोई काम नहीं होता था, जबकि मैंने हर समय मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे सभी के लिए खोल दिए हैं। यदि आधी रात में भी किसी को आवश्यकता हो, तो वह अपने मुख्यमंत्री के पास आ सकता है।

कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मुख्यमंत्री सैनी जी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है की भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता अब मतदान की तिथि तक चैन से नहीं बैठेगा और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करेगा।

कांग्रेस के नेताओं में नहीं आया कोई परिवर्तन : अरविन्द शर्मा

इस मौके पर गोहाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविन्द शर्मा ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि 2014 में जनता ने जिस कांग्रेस की सरकार को नकार दिया था, यह बिल्कुल वैसी ही कांग्रेस पार्टी है। इनके नेताओं में आज तक कोई भी बदलाव नहीं आया।

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने 56 दिनों के भीतर ही प्रदेश की जनता के विकास के लिए 126 ऐतिहासिक फैसले लिए हैं और हरियाणा को एमएसपी पर किसानों की सभी फसलें खरीदने वाला पहला राज्य बना दिया है।

MP Kumari Selja : एक गुट को ज्यादा टिकट मिली हैं, तो सीएम कैसे चुना जाएगा के सवाल पर क्या बोली सैलजा ?

BJP candidate Mahipal Dhanda ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भरा नामांकन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Vinod Sharma Bhadaur Village Visit : रायपुर रानी चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा पहुंचे गांव बधौर
Haryana Assembly Elections: “यह घोषणा पत्र नहीं यह धोखे का पत्र है”, कांग्रेस के घोषणापत्र पर अनिल विज का तीखा हमला
Haryana Election 2024: ‘सरकार बनते ही हम पहले अपना घर तो भरेंगे’, कांग्रेस विधायक का ऐसा बयान जानकर चौंक जाएंगे आप
Haryana Assembly Elections: “कांग्रेस के लिए घोषणा पत्र औपचारिकता है”, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Haryana Faridabad: 1100 KM दूर से आ रहा था ट्रक, कंटेनर की चेकिंग करते हुए पाया कुछ ऐसा, पुलिस भी रह गई हैरान
Dushyant Chautala: ‘शराब पीकर गालियां दे रहा था’, कबड्डी प्लेयर के हमले पर बोले दिग्वजय चौटाला, पुलिस कर रही मामले की जांच
BJP’s Manifesto Release : भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, सभी महिलाओं को देंगे 2100 रुपए, ये वादे भी जानें
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox