प्रदेश की बड़ी खबरें

CM Threat News : जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं…, ऐसा क्या लिखा व्यक्ति ने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • जींद में व्हाट्सएप ग्रुप में व्यक्ति ने लिखा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Threat News : जींद में एक व्यक्ति द्वारा हलका जुलाना के नाम से बनाए व्हाट्सएप पर बनाए ग्रुप में लिखा गया जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं गोली मार दूंगा, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी। कुछ ही पलों में मैसज पूरी तरह से वायरल हो गया और किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिस पर जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

CM Threat News : सोमबीर राठी हलका जुलाना के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप

पुलिस को दी शिकायत में रामकली गांव निवासी महताब सैनी ने बताया कि 8 अक्टूबर काे विधानसभा चुनाव के परिणाम आए थे। शाम 4 बजे के करीब सोमबीर राठी हलका जुलाना के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था, उसमें एक अजमेर नामक व्यक्ति ने पोस्ट की और लिखा कि अगर हरियाणा में भाजपा तीसरी बार आ गई तो जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसको गोली मैं मारूंगा। वही बात होगी, जिस तरह से महात्मा गांधी को गोडसे ने मारी थी। जुलाना थाना पुलिस ने महताब की शिकायत पर मामला दर्ज कर देवरड़ गांव निवासी अजमेर को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में धुत बताया जा रहा आरोपी

वहीं सूत्रों की मानें तो व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर ऐसा ग्रुप पर लिख दिया था। इतना ही जैसे ही उसे होश आया तो उसने तुरंत ही मैसेज को डिलीट भी कर दिया और अपनी गलती भी स्वीकारी। फिल्हाल बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपित का कोई आपराधिक रिकाॅर्ड नहीं है।
जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी की गई थी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है

Haryana-Kaithal News : हरियाणा के कैथल में हुआ बड़ा हादसा, कार डूबी नहर में, परिवार के 7 सदस्यों की गई जान

Karnal Crime : 3 दिनों से था व्यक्ति लापता और अब इस हालत में मिला…

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Dengue-Malaria Cases : प्रदेश में फिर बढ़े डेंगू-मलेरिया के केस, रहना होगा सतर्क, इन बातों का करें पालन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dengue-Malaria : प्रदेश में जैसे-जैसे आगे सर्दी का आगमन होता…

27 mins ago

Shambhu Border को सील हुए हो गए इतने माह, लेकिन स्थिति अभी भी …

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shambhu border : हरियाणा-पंजाब सीमा के शंभू बॉर्डर सील हुए…

1 hour ago

Jind Crime News: हरियाणा के जींद में युवक की बेरहमी से की पिटाई, इलाज के दौरान तोड़ा दम, जानिए क्या है पूरा मामला

 हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। सरेआम मारपीट की जाती है। ऐसे में…

1 hour ago

Mallikarjun Kharge: ‘हरियाणा में जो हुआ, उस पर हम’…., खरगे ने बोल दी ऐसी बात, जिसे सुन PM मोदी भी रह जाएंगे हैरान

हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है। अब कांग्रेस के नेता इस हद…

1 hour ago